Let’s travel together.

चार वर्षो से फरार आरोपियो को बम्होरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 116

तारकेश्वर शर्मा रायसेन

पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री विकास कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में वर्तमान में लागू आदर्श आचार संहिता एवं आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण निर्विघ्न संपन्न कराने के मद्दे नजर संपूर्ण रायसेन जिले फरार, इनामी ,स्थाई वारंटीओं इत्यादि आरोपियों की धर पकड़ का अभियान लगातार जारी है। आरोपियों की धर पकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा सम्पूर्ण जिले के थानों को दिनांक 01/04/24 की रात्रि में कॉम्बिंग गस्त कर वृहद स्तर पर संपूर्ण रायसेन जिले की पुलिस को अधिक से अधिक अपराधियों की धरपकड़ एवं कार्यवाही इत्यादि के निर्देश दिए गए थे ।
इसी क्रम में एसडीओपी सिलवानी अनिल मौर्य के दिशानिर्देशन में
थाना प्रभारी बम्होरी आर के चौधरी के प्रयासो से पुलिस स्टाफ उप निरीक्षक अमर सिंह धाकड़ सहायक उप निरीक्षक दिनेश झरबडे प्रधान ,पांडे,आरक्षक जितेंद्र, गौरव संदीप एवं सचिन के काफी प्रयासों उपरांत माननीय न्यायालय बरेली के प्रकरण में विगत 04 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी विमलेश यादव पिता करण सिंग उम्र 25 साल निवासी ग्राम करतोली एवम हरिकेश पिता सुरेश यादव उम्र 23 साल निवासी करतोली एवं दो अन्य गिरफ्तारी वारंट तामील करने में सफलता प्राप्त की काम अगस्त के दौरान संपूर्ण रायसेन जिले में वृहद स्तर पर सघन अभियान चलाया गया जिसमें काफी संख्या में अपराधियों को प्रत्येक थाना स्तर पर गिरफ्तार किया गया है संदिग्ध वाहनों की चेकिंग गुंडा बदमाशों की चेकिंग रात्रि काम में अगस्त के दौरान की गई गिरफ्तार आरोपियों को आज न्यायालय बरेली पेश किया जाएगा । उक्त फरार आरोपी पुलिस की निगाहों से बचकर विगत 4 वर्षों से लुका छुपी का खेल खेलते हुए इधर-उधर रह रहे थे जिन्हें काम में अगस्त के दौरान बम्होरी पुलिस ने धर दबोचा।
पुलिस अधीक्षक रायसेन ने बताया कि यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी भयमुक्त,शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के उद्देश्य अपराधिक किस्म के व्यक्तियों एवं अपराधियों पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन मंडी लूटकांड का बड़ा खुलासा: व्यापारी का कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, दो आरोपी गिरफ्तार     |     ट्रैक्टर पर सवार होकर कलेक्टर  रोहित सिसोनिया ने स्वयं देखा पराली प्रबंधन का कार्य, आधुनिक कृषि यंत्रों का लिया जायजा     |     बदनावर मे वैष्णव बैरागी समाज का अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न     |     तरीके बदल गए आपातकाल तो आज भी लागू है ,लोकतंत्र में वर्चस्व की राजनीति विषय पर राष्ट्रीय परिचर्चा का आयोजन     |     स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल में किया राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का शुभारंभ     |     जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय बालिका छात्रावास, औबेदुल्लागंज में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन     |     लालपुर में भव्य मड़ई मेला सम्पन्न, उमड़ी हजारों की भीड़     |     रायसेन के मिश्र तालाब घाट पर छठ महापर्व, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य     |     गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता, कभी भी ढह सकती है छत     |     पराली जलाने पर प्रशासन सख्त, फिर भी खेतों में धधक रही आग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811