Let’s travel together.

ग्राम रानीपुरा में अमित यादव की हत्या के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी

0 213

बाड़ी/रायसेन। ग्राम रानीपुरा में अमित यादव नामक युवक की हत्या के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है।

दिनांक 06 अप्रैल को अमित यादव पुत्र हक्के उर्फ मूलचन्द्र यादव निवासी रानीपुरा दोपहर से बिना बताये घर से चले जाने एवं ढूंढने पर दिनांक 08 अप्रैल 22 को अमित को मृत अवस्था में गाँव के ही पास बारना नहर एम-1 की पुलिया के पास भरे पानी में मिलने पर पुलिस थाना बाड़ी में संदिग्ध मृत्यु के संबंध में रिपोर्ट की गई थी।
पुलिस बाड़ी ने मर्ग क्रमांक 10/2022 धारा 174 जा.फौ. का दर्ज कर, सूक्ष्मता से जांच की।

पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, अति. पु.अ. श्री अमृत मीना एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बाड़ी श्री नरेन्द्र सिंह राठौर के कुशल मार्ग दर्शन में बाड़ी पुलिस ने मामले की जांच प्रारम्भ की।

जांच के दौरान पाया कि 06 अप्रैल को अमित यादव से ग्राम रानीपुरा के ही अजय अहिरवार का एक बाबूल के पेड में पल रहे, तोतों को पकड़कर अपने घर ले जाने की बात पर विवाद एवं मारपीट हुई, जिससे दोनों नाली में गिर कर गंदे कीचड़ में लिपट जाने के बाद गाँव से लगी नहर में कीचड़ साफ करने गये, उसी समय अजय अहिरवार का बड़ा भाई अनिल अहिरवार भी नहर की पुलिया पहुंच गया, वहाँ अमित यादव से अजय अहिरवार का पुनः झगड़ा हुआ और गुस्से में अजय ने अमित यादव को नीचे पटक दिया, जिससे उसका सिर पत्थर पर लगने से फट गया और फिर अन्य बड़े पत्थर से उसके सिर पर प्रहार कर अजय और अनिल अहिरवार ने मृतक अमित यादव की लाश नहर के पानी में डालकर एवं कीचड उलीचकर तथा उसके शरीर पर बड़े-बड़े पत्थर रखकर पानी में लाश को छिपा दिया, जिससे किसी को मृतक के बारे में पता न चले। थाना प्रभारी बाड़ी एस.पी. सक्सेना उनकी टीम के सदस्य सउनि.. साहबलाल, आर. – -पिंकुज, अनिल, ललित, संजय, म. आर. पूजा, सैनिक लेखचन्द्र की मदद से लगातार गाँव में लोगों से पूछताछ कर एवं सुरागरसी कर एक छोटी बच्ची से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपियों पता लगाया एवं अपराध क्रमांक 138/2022 धारा 302,201,34 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। दोनों आरोपियों को आज दिनांक 14 अप्रैल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। इन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811