Let’s travel together.

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा… केजरीवाल ने दीं 6 गारंटियां, सुनीता ने INDIA रैली में पढ़ा संदेश

0 98

अरविंद केजरीवाल की दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद आज यानि 31 मार्च को रामलीला मैदान में I.N.D.I.A गठबंधन के दिग्गज नेता एक साथ महारैली करने जुटे. इस अवसर पर सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सीएम का जेल से भेजा हुआ सदेंश पढ़ा. पत्नी सुनीता के जरिए अरविंद केजरीवाल ने जेल से 6 चुनावी गारंटियां भिजवाई.

सुनीता ने कहा कि आज आपके अपने केजरीवाल ने जेल से संदेश भेजा हैं. सुनीता ने सीएम का संदेश पढ़ने से पहले जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि मैं संदेश पढ़ने से पहले कुछ पूछना चाहती हूं, क्या प्रधानमंत्री ने मेरे पति को जेल में डालकर सही किया ? क्या आप मानते हैं कि केजरीवाल जी एक सच्चे और ईमानदार आदमी हैं ? उन्होनें कहा कि बीजेपी रहे हैं कि केजरीवाल जी जेल में हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए, तो क्या कल अरविंद केजरीवाल जी को इस्तीफा दे देना चाहिए?

सुनीता केजरीवाल ने पढ़ा सीएम का संदेश

सीएम के जेल से भेजे हुए संदेश में लिखा था मेरे प्यारे देशवासियों, मैं आपसे वोट नहीं मांग रहा हूं और ना ही किसी को हराने या जीताने के लिए कह रहा हूं. मैं 140 करोड़ देशवासियों से देश को महान बनाने की बात कर रहा हूं. आज भी हमारा देश गरीब क्यों है ? यहां जेल में बहुत समय सोचने को मिलता है. आज भारत माता दुखी हैं कराह रही हैं. आज जब लोग बिना इलाज के महंगाई में मर जाते हैं, बिजली कट लगते हैं तो भारत माता बेबस हो जाती हैं. उसके ऊपर कुछ लोग लच्छे दार बातें करते हैं, ऐसे लोगों से भारत माता को नफरत है.

केजरीवाल की 6 गारंटी

सुनीता केजरीवाल के जरिए अरविंद केजरीवाल ने ईडी हिरासत से 6 चुनावी गारंटियां भिजवाई. जिसमें लिखा था कि आओ मिलकर नया भारत बनाए, यहां सबको अच्छा इलाज मिलेगा, शिक्षा मिलेगी, 24 घंटे बिजली मिलेगी, एक ऐसा भारत होगा जहां दुनियाभर से लोग पढ़ने आएंगे. एक ऐसा भारत बनाएंगे, जहां नफरत नहीं होगी सबको न्याय मिलेगा. अगर आप इंडिया गठबंधन को मौका देते हैं तो मैं 6 गारंटी देता हूं.

  • पूरे देश में 24 घंटे बिजली
  • गरीबों को बिजली फ्री
  • पूरे देश में अच्छे स्कूल बनाएंगे
  • पूरे देश के मोहल्ला और जिलों में अच्छे अस्पताल बनाएंगे
  • किसानों को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू कर फसलों का दाम दिलाएंगे
  • दिल्ली के लोगों के अधिकार अन्य राज्यों की तुलना में कम है, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे.

5 सालों में गारंटी पूरी करेंगे

सुनीता केजरीवाल ने केजरीवाल का संदेश आगे पढ़ते हुए सुनाया कि ये घोषणा करने से पहले मैंने अपने इंडिया गठबंधन की इजाजत नहीं ली क्योंकि जेल से संभव नहीं था. उम्मीद है किसी को आपत्ति नहीं होगी. 5 सालों में ये गारंटी पूरी करेंगे. इसके लिए पैसा कहां से आएगा ये भी हमने सोचा लिया है. जल्द बाहर आकर आपसे मिलूंगा- आपका अरविंद.

अरविंद केजरीवाल शेर हैं

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मेरे पति को आप सबका प्यार मिला है आगे भी देते रहिएगा. साथ ही सुनीता ने इंडिया गठबंधन को भी धन्यवाद कहा. अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी शेर हैं ये इनको ज्यादा दिनों तक जेल में नहीं रख पाएंगे. मुझे लगता है कि अरविंद केजरीवाल को इस जन्म में संघर्ष के लिए भेजा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811