Let’s travel together.

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं व कार्यकर्ताओं का जिला भाजपा अध्यक्ष ने किया स्वागत

0 122

सी एल गौर

रायसेन। कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं का गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने गमछा पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष विकास शर्मा, सुनील खत्री, विक्की भदोरिया, सुयश त्रिवेदी, रमन मेहरा, कृष्णा विश्वकर्मा, सुमित मालवीय, सौरभ मीणा ने विगत दिवस प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी, इसी परिपेक्ष में जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने कार्यालय आने पर इनका स्वागत किया एवं बधाई दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर धीरेंद्र सिंह कुशवाह, महामंत्री राजेश पंथी, जिला मंत्री बृजेश चतुर्वेदी, वीर सिंह पटेल, नगर भाजपा अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |     दशलक्षण पर्व का हुआ समापन, आत्म आराधना में लीन रहे श्रावक     |     गढ़ी में गणेश उत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811