Let’s travel together.

आज से होगा नए एयर टर्मिनल भवन से विमानों का संचालन, 18 दिन पहले पीएम मोदी ने किया था लोकार्पण

0 137

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज से नए एयर टर्मिनल भवन से विमानों का संचालन शुरू किया जाएगा। ग्वालियर में भी एयरपोर्ट का विस्तार कर नया एयर टर्मिनल बनाया गया। इस एयर टर्मिनल का उद्घाटन 18 दिन पहले 10 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल किया था। इस दौरान कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और नगर विमान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उपस्थित थे। अब 28 मार्च से विजय राजेश सिंधिया एयरपोर्ट के इस एयर टर्मिनल पर विमान का संचालन शुरू होने जा रहा है।

बता दें कि पीएम मोदी द्वारा किए गए नए एयरटर्मिनल के लोकार्पण के 18 दिन बाद आ्रज से संचालन शुरू किया जाएगा। जिसमें ग्वालियर से बेंगलुुरु, हैदराबाद, दिल्ली के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संचालित की जा रही है। इंडिगो की नई दिल्ली और मुंबई के लिए एयरबस संचालित होगी तो वहीं अकासा की अहमदाबाद व मुंबई के लिए फ्लाइट संचालित की जाएगी और एलाइंस एयर की फ्लाइट इंदौर के लिए संचालित हो रही है। इस नए टर्मिनल पर कल 16 चेक काउंटर रहेंगे इससे यात्रियों को लंबी लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी इस टर्मिनल पर एक बार में 1400 तक यात्री सुविधा ले सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811