Let’s travel together.

पोते ने दादी को दबोचा, बहू ने बरसाए डंडे… खाना पसंद नहीं आया तो दी सजा; पुलिस के सामने गिड़गिड़ाए

0 125

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कलयुगी पोते और उसकी पत्नी ने अपनी बुजुर्ग दादी को डंडों से बुरी तरह पीट दिया. बुजुर्ग दादी दर्द से तड़पती रही. वह उसे छोड़ने की मिन्नत करती रही, लेकिन आरोपियों को जरा भी रहम नहीं आया. बुजुर्ग दादी का कुसूर सिर्फ इतना था कि इतना था कि उसने जो खाना बनाया, वह पोते और उसकी पत्नी को पसंद नहीं आया. डंडों की पिटाई से बुजुर्ग दादी को काफी चोट आईं.

बुजुर्ग महिला को पीटते हुए आरोपियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने की जानकारी जब आरोपियों को लगी तो वह फरार हो गए. इधर, पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की गिरफ्त में आकर आरोपी हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगे. आरोपी उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले हैं. वह भोपाल में किराए में मकान में रहते हैं.

सैलून की दुकान चलाता है आरोपी

बुजुर्ग दादी से मारपीट करने वाला आरोपी पोता दीपक सेन जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी में सैलून की दुकान चलाता है. उसकी दादी ने घर पर खाना बनाया था. जब दीपक ने खाना देखा तो वह उसे पसंद नहीं आया. उसने गुस्से में आकर अपनी दादी को पकड़ लिया. उसने बुजर्ग का मुंह दबोच लिया. दीपक की पत्नी पूजा सेन डंडे से बुजुर्ग दादी को पीटने लगी. मारपीट की आवाज पड़ोसी उसके घर आ गए. इसी दौरान किसी शख्स ने मारपीट की वीडियो बना ली. वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

वीडियो की जानकारी पुलिस को हुई. पुलिस आरोपियों को पकड़ने पहुंची. आरोपी दीपक व उसकी पत्नी को इस बात की भनक लग गई. वह दोनों घर से फरार हो गए. पुलिस न उनकी तलाश की. बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी भोपाल छोड़कर झांसी भागने की फिराक में थे. भोपाल पुलिस ने दोनों को रास्ते से गिरफ्तार किया. उसके बाद पुलिस ने उनकी जमकर खातिर की. उनकी चाल-ढाल बदल गई. दोनों आरोपी पुलिस से हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए. पुलिस ने वीडियो को आधार बनाते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811