Let’s travel together.

वनगवा गांव में होली पूर्णिमा की पड़वा को लगा विशाल मेला, अनूठे इस आयोजन को देखने जुटी दर्शकों की भीड़

0 430

 

मेघनाथ देव को प्रसन्न करने कुर्मी हलारिया परिवार के लोग निभाते आ रहे अपने पूर्वजों की परंपरा

सी एल गौर रायसेन

जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर तहसील के बनगवा गांव में होली पूर्णिमा के दूसरे दिन पड़वा को वीर बम बोल का मेला का आयोजन धूमधाम से मनाया गया, जहां मेघनाथ देव को प्रसन्न करने विशेष पूजा अर्चना हलरिया कुर्मी परिवार ने करते हुए सुख समृद्धि और शांति के लिए आशीर्वाद लिया एवं मन्नत पूरी होने पर अपने बच्चों का मुंडन संस्कार किया गया ऐसा अनूठा मेले का आयोजन शायद ही कहीं आयोजित होता होगा।

वीर बम बोल मेले का लगभग 75 बरसों से लगातार आयोजन होता आ रहा है। यहां की खास विशेषता यह है कि बंनगवा गांव के हलारिया परिवार के लोग जो कुर्मी समाज से आते हैं के द्वारा यहां मेघनाथ देव की विशेष पूजा अर्चना की गई और सबसे बड़ी बात यह है कि मेघनाथ देव को प्रसन्न करने के लिए लगभग 40 फीट ऊंचे दो खंबे लगाए गए हैं जिन पर ऊपर चढ़ने के लिए खूंटी भी बाकायदा लगाई गई है, जिनके सहारे इस परिवार के तीन लोग इन खंबो के ऊपर बकरे का बच्चा लेकर पहुंचते हैं फिर उसे धारदार सूली पर रखा जाता है जिसे दो लोग पकड़ते हैं और बकरे को ऊपर चारों ओर घुमाया जाता है, इसके बाद उसे नीचे उतार लिया जाता है । बाद में इस बकरे के बच्चे को जिससे लेकर आते हैं वहां छोड़ दिया जाता है।

इसके पश्चात मेघनाथ देव की विशेष पूजा अर्चना हलारिया परिवार के लोग पूजा करते हैं और सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगते हैं। जिनकी मन्नतपूरी हो जाती है वह यहां प्रसाद चढ़ाते हैं। कई माता में बहनों की गोद भर जाती है उसके उपलक्ष में यहां मुंडन संस्कार के कार्यक्रम भी होते है, खंबा के दोनों ओर दो लोग रस्सी बांधकर चारों तरफ घूमते हैं और आसपास में घेरा बनाकर खड़े हुए लोग इन दोनों लोगों को कोड़े से मार लगाते हैं परंतु उन्हें लगती बिल्कुल भी नहीं है यह यहां की विशेषता है कि मेघनाथ देव की शक्ति काम करती है और उससे ही सभी के काम बनते हैं। और तो और यहां बकरे को छेदने के बाद भी खून नहीं निकलता। इस मेले में बड़ी संख्या में लोग मेले का आनंद लेने के लिए पहुंचे। बच्चों के मनोरंजन के लिए दुकाने लगाई गई थी, इस आयोजन को देखने के लिए गांव के आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे। यहां आयोजकों द्वारा वीर बम बोल के जयकारे लगाए गए।


वीर बम बोल मेले के आयोजन के मामले में यहां के बुजुर्ग भाव सिंह कुर्मी, ज्ञान सिंह, मुन्नूलाल गौर, अमर सिंह , नंदकिशोर गौर, मुन्नालाल, जनपद सदस्य नितेश पटेल आदि लोगों ने बताया कि यह वीर बम बोल का मेला लगभग 70 वर्षों से यहां आयोजित होता आ रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811