Let’s travel together.

एक्सीडेंट में दुघर्टनाग्रस्त होकर पड़े युवक को लोकसभा प्रत्याशी ने गाड़ी में बिठाकर पहुंचे अस्पताल कराया प्राथमिक उपचार 

0 90

लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी की दरियादिली, कैलकच्छ मोड़ पर एक्सीडेंट में दुघर्टनाग्रस्त होकर पड़े युवक को गाड़ी में बिठाकर पहुंचे अस्पताल कराया प्राथमिक उपचार 
बरेली आ रहे थे श्री चौधरी , सड़क हादसे को देख काफिला रूकवाया.

यशवंत सराठे बरेली रायसेन

नेताओं की बयानबाजी के चलते आरोप-प्रत्यारोप लगने से अक्सर समाचारों की सुर्खियां बनती रहती है किंतू कई बार उनकी मानवीय पहल जनता के बीच उन्हें रियल हीरो बना देती है ऐसा ही बाक्या लोगों ने उस समय देखने को मिला जब होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी पिपरिया से बरेली की और आ रहे थे |
इस बीच कैलकच्छ मोड़ पर मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराने के युवक नहार कालोनी निवासी दुर्घटनाग्रस्त होकर पड़ा था। घटना के कुछ समय पश्चात ही जैसे ही दर्शन सिंह पहुंचे उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और दुर्घटनाग्रस्त युवक को अपनी गाड़ी में बैठाकर प्राथमिक उपचार के लिए बरेली अस्पताल पहुंचे स्वयं सामने खड़े होकर युवक का इलाज कराया| भाजपा जिला सह-मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि होशंगाबाद सांसद प्रत्याशी की इस मानवीय पहल की नागरिकों के साथ स्वस्थ विभाग द्वारा भी जमकर तारीफ की जा रही है क्षैत्र के लोग किसान नेता को इन्हीं कारणों से रियल हीरो के रूप में देखने लगे हैं दर्शन सिंह चौधरी ने कहां में लोगों से अपील करता हूं वाहन दुघर्टना होकर अगर कोई भी व्यक्ति सड़क पर पड़ा देखे तो तत्काल उसे हॉस्पिटल तक पहुंचा दिया जाए जिससे कि उसकी जान बच सके | मेरा मानवीय दायित्व था जो मैंने पूरा किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811