Let’s travel together.

शराब के नशे में स्‍कूल पहुंचे गुरू जी को गुस्‍साए बच्‍चों ने सिखाया सबक, जूते-चप्‍पल फेंककर भगाया

0 139

जगदलपुर।  छत्‍तीसगढ़ में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ स्‍कूली बच्‍चे बाइक पर सवार एक शख्‍स पर चप्‍पल फेंकते नजर आ रहे हैं। वहीं बाइक सवार तेजी से भागते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार और कोई नहीं एक शिक्षक है, जोकि शराब के नशे में स्‍कूल पहुंचा था। इससे गुस्‍साए बच्‍चों ने शिक्षक पर जूते-चप्‍पल फेंककर उसे स्‍कूल से बाहर भगा दिया।

दरअसल, यह वीडियो जगदलपुर का बताया जा रहा है। वीडियो में बच्‍चे जिस पर चप्‍पल फेंककर रहे हैं, उनका नाम उदय सिंह ठाकुर बताया जा रहा है। उदय सिंह पेशे से एक शिक्षक हैं और नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बस्तर ब्‍लाक के प्राथमिक शाला पल्लीभाटा में बतौर सहायक शिक्षक के पद पर पदस्‍थ हैं।

शराबी शिक्षक पहले भी किया जा चुका है निलंबित

 

बताया जा रहा है कि डेढ़ साल पहले प्राथमिक शाला बनियागांव में पदस्थ रहने के दौरान सरपंच, शाला विकास समिति और बच्चों की शिकायत पर इस शराबी शिक्षक को निलंबित किया गया था। एक साल निलंबित रखने के बाद कुछ महीने पहले ही बहाल कर पल्लीभाटा में पदस्थ किया गया।

 

शिक्षक को शराब के नशे देख भड़के स्‍कूली बच्‍चे

 

बताया जा रहा है कि शिक्षक आदतन शराबी है। आदतन शराबी शिक्षक एक बार फिर शराब के नशे में स्‍कूल पहुंचा, लेकिन शराब के नशे स्‍कूल पहुंचे शिक्षक को देख स्‍कूली बच्‍चे भड़क उठे। गुस्‍साए स्‍कूली बच्‍चाें ने जूते-चप्‍पल फेंककर शिक्षक को स्‍कूल से बाहर भगा दिया। वहीं शराबी शिक्षक भी आनन-फानन में बाइक पर सवार होकर भागता नजर आ रहा है।

बच्चों द्वारा चप्पल लेकर दौड़ाने का यह वीडियो दस दिन पुराना बताया गया है। सीएसी विनय सिंह के अनुसार इस शिक्षक की पहले भी कई बार शराब पीकर स्कूल आने की शिकायत ब्‍लाक में शिक्षा अधिकारियों से की जा चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811