रायसेन। ग़ैरतगंज तहसील के क़स्बा गढ़ी में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा लोकसभा क्षेत्र से सांसद पद के प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान गढ़ी रुके यहां पहुंचने पर बीजेपी नेताओं कार्यकर्ताओं ग्राम पंचायत के सरपंच एवं मुस्लिम अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों ने हार फ़ूल मालाओं से स्वागत किया उनके साथ क्षेत्रीय विधायक पूर्व मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी, पूर्व विधायक रामपाल सिंह राजपूत, बीजेपी जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा मौजूद थे।

श्रीं चौहान ने सभी से आवाहन किया कि लोकसभा चुनाव में लग जाएं हर पोलिंग बूथ पर बीजेपी को जीत दिलाना है हर मतदाता के पास जाकर केन्द्र व राज्य सरकारों की योजनाओं के बारे मे बताएं नरेंद्र मोदी की जनकल्याण कारी योजनाओ को बताए मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है पूरी दुनिया में भारत की अलग पहचान बनी है।
बीजेपी की सरकारे हर वर्ग के लिए काम कर रही है महिलाओं के उत्थान तरक्की के लिए लाड़ली बहना योजना बनाकर आर्थिक रूप से बहनों को मज़बूत किया है।
क्षेत्रीय विधायक पूर्व मंत्री डाक्टर प्रभूराम चौधरी ने कहा सांची विधानसभा से एक लाख वोटों से अधिक से शिवराज सिंह जी को चुनाव जिताकर लोकसभा में पहुंचाना है यह हर कार्यकर्ता की ज़िम्मेदारी है शिवराज सिंह जी जैसे विकासशील जन नायक लोकप्रिय नेता का हम सबको मिलकर साथ देना है।
स्वागत करने वालों में ग्राम पंचायत गढ़ी के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, बीजेपी नेता भागचंद चौरसिया, भगवान सिंह धाकड़, नीरज चौरसिया,ओंकार सिंह कुशवाहा, रामसुंदरी चोकसे, नन्दकिशोर यादव, मोहन माहेश्वरी, विपिन जैन, अंकित जैन,सादी लाल सेन, संजय साहू, दाऊद पटेल, ज़ुबैर मंसूरी, शाहरुख पठान, सैयद आफ़ताब अली,उबैद खान, अनिल ठाकुर, राजकुमार, छतर सिंह, शहादत पठान, वदूद पटेल, श्रीकृष्ण माहेश्वरी, लालू जैन, सहित बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया।