Let’s travel together.

सभी अभियंता नवीन तकनीक को अपनाएं और सामंजस्य पर ध्यान दें- कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह

0 217

जिले के समस्त अभियंताओं की कार्यशाला का हुआ आयोजन

– पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में हुई कार्यशाला

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह की पहल पर शनिवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वधान में जिले के समस्त अभियंताओं की एक कार्यशाला का आयोजन 26 नवंबर कोठी पंचायत सचिव प्रशिक्षण संस्थान में किया गया। इस मौके पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी सहित पीडब्लूडी, पीएचई, आरईएस, जल संसाधन विभाग, पंचायत विभाग, सर्व शिक्षा अभियान सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि सभी विभागों के अभियंता आपस में सामंजस्य बनाकर जिले में चलाए जा रहे विकास कार्यों पर ध्यान दें। सामंजस्य के साथ काम किए जाने से समय पर सभी काम पूरे होंगे। इस दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने अभियंताओं को सलाह दी कि वह नवीन तकनीक का उपयोग करें। नवीन तकनीक कार्यकुशलता में बढ़ावा देती है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह की पहल पर इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि अपने काम के साथ-साथ अपने परिवार को भी समय दे, जिससे आपकी कार्यकुशलता में निखार आएगा। कलेक्टर ने कहा कि नवीन तकनीक को अपनाएं, आईटी के क्षेत्र में हो रहे नए प्रयोगों को देखें और उसका किस तरह से विकास योजना में इसका उपयोग किया जा सकता है इसका भी ख्याल रखें। कार्यक्रम में जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी और आरईएस के ईई राजीव पांडे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     तुझसे नाराज़ नही ज़िंदगी से हैरान हूं मैं गीत का अंतिम स्टेस्ट लगाकर लगाया मौत को गले     |     बिजली बिलो की सख्ती से बसूली; सेमरा में बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने  उपभोक्ताओं के  55 कनेक्शन काटे     |     महिलाओं ने शीतला सप्तमी पर व्रत रखकर की पूजा अर्चना     |     मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार, अपराधियों को पनाह दे रही सरकार: विभा पटेल     |     पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय डॉ. देवेंद्र प्रधान को उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्रद्धांजलि अर्पित की     |     अब भारत सीमा पार जाकर भी आतंकवाद का सफाया करता है- राजेंद्र शुक्ल उपमुख्यमंत्री     |     राजा भोज महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का  आयोजन     |     शहडोल पुलिस पर हमला – अराजक लोगों को आखिर कौन बढावा दे रहा है ?     |     90% हार्ट ब्लॉक वाले मरीज की सफल हार्निया सर्जरी     |     ब्रह्माकुमारी सेंटर पर अलौकिक होली एवं स्नेह मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811