देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन
सांची अंतर्गत मेहगांव तालाब से बड़े स्तर पर मुरम का अवैध उत्खनन चल रहा था कलेक्टर के निर्देश पर आज खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन करते 3 डम्फर एवं दो पोकलेन मशीन को जप्त कर सांची थाने के सुपुर्द किया गया तथा अवैध उत्खनन करने पर प्रकरण दर्ज किया गया ।

बताया जाता है कि एन एच 146 के निर्माण में बिना अनुमति मुरम की बड़े पैमाने पर चोरी कर उत्खनन कर उपयोग किया जा रहा है यह अवैध उत्खनन बंसल कांट्रेक्शन निर्माण एजेंसी द्वारा किया जा रहा था खनिज विभाग की खनिज निरीक्षक अर्चना ताम्रकार के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम ने की है।