Let’s travel together.

आटो में सवार होकर आए तीन बदमाश, पहले आदिवासी युवकों को टक्कर मारी फिर 74 हजार लूटे

0 85

शिवपुरी। फिजिकल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाजाघर करबला रोड पर दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने दो आदिवासी युवकों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। पहले बदमाशों ने युवकों की बाइक में टक्कर मारी और जब वे नीचे गिर गए तो उसने 74 हजार रुपये लूट ले गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार अनरथ पुत्र कमरलाल आदिवासी निवासी डबिया सुरवाया थाना अपने साथी प्रताप आदिवासी के साथ सोमवार को शिवपुरी बैंक से रुपये निकालने के लिए आया हुआ था। दोपहर में उन्होंने एसबीआइ बैंक से 75 हजार रुपये निकाले और एक हजार रुपये का सामान खरीद लिया था।

इसके बाद दोपहर में वे अपने गांव डबिया वापस लौट रहे थे। करबला पुल के पहले बाजाघर के पास एक आटो में सवार होकर तीन बदमाश आए और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर दोनों युवक गिर गए और आटो सवार बदमाशों ने उनके 74 हजार रुपये लूट लिए। मामले में फिजिकल थाना प्रभारी रजनी चौहान का कहना है मामले को ट्रेस करने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही आरोपितों को पकड़कर पूरा राजफाश करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811