Let’s travel together.

प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर प्रांगण में 46लाख की लागत से होगा पार्क का निर्माण,घोघरा नदी को बनायेंगे पर्यटन स्थल

0 107

-नगरपरिषद परिषद अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

-यशवंत सराठे बरेली रायसेन

बरेली नगर की घोघरा नदी के किनारे प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर की भव्यता को विकसित करने के लिए दूर-दूर से हनुमान जी के दर्शन करने आने वाले भक्तों के लिये सुव्यवस्थित पार्क की व्यवस्था नगर परिषद के द्वारा की जा रही है साथ ही घोघरा नदी को पर्यटन स्थल वनाने के लिये सौन्दर्यीकरण किया जायेगा।
गुरूवार को अमृत योजना के तहत वार्ड 15 में घोघरा नदी के किनारे स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर के प्रांगण में राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्यातिथ्य एवं नगरपरिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी की अध्यक्षता उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत के करकमलों के द्वारा भूमिपूजन का कार्यक्रम पार्षद रणधीर सिंह चौधरी के नेतृत्व में सम्पन्न किया गया,परिषद अध्यक्ष ने वताया कि पार्क का निर्माण तीन माह में पूरा कर लिया

जायेगा पार्क के निर्माण हेतु 43.98 लाख की राशि स्वीकृत की गयी है।साथ ही यह भी कहा कि मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ दूरदराज के इलाकों से आती है उनके ठहरने बैठनें एवं बच्चों के मनोरंजन की व्यवस्था पार्क में की जायेगी साथ ही पवित्र एवं एतिहासिक घोघरा नदी की स्वच्छता एवं घाट के सौन्दर्यीकरण को लेकर विकसित किया जायेगा।पेयजल, ठहराने के साथ ही शौचालय नहानें आदि की व्यवस्था बनाई जायेगी।
इस भूमि पूजन के पावन अवसर पर नगरपरिषद अधिकारी हरिशंकर वर्मा, पार्षद गण,नगर के गणमान्य,पत्रकार मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811