दमोह शहर के बाहरी इलाकों में फेंके गए रस्सी और बारूद के पैकेट: 31अक्तूबर को पटाखा बनाने वाले घर में हुआ था विस्फोट
रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह
दमोह शहर के नया बाजार नं. 1 बड़ा पुल दमोह क्षेत्र में घटित विस्फोट की घटना में लोगों के मृत/घायल होने के कारणों की मजिस्ट्रियल जॉच कराये जाने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट मयंक अग्रवाल ने मजिस्ट्रियल जॉच आदेश जारी कर दिए है।

विदित है कि मंगलवार को पटाखा बनाने वाले एक घर में विस्फोट हुआ था जिसमें करीब 11 लोग घायल हुए थे और 4 लोगों की मौत हुई।

घटना के बाद बुधवार को शहर के बाहरी इलाके सीता बावड़ी के निकट और इमलाई चौराहे के पास सुतली बम बनाने की रस्सी और बारूद के पैकेट्स दिखाई दिए, जिससे प्रतीत होता है कि जिन लोगों के पास पटाखे बनाने की सामग्री का अवैध भंडारण होगा वे उसे फेंक रहे है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब वे सुबह इन मार्गो से गुजरे तो काफी मात्रा में प्लास्टिक की बोरी थी जिनमें यह सामग्री भरी हुई थी दोपहर तक यहां से बहुत कुछ सामान गायब है, हो सकता है कि कचरा बीनने वाले उठा कर ले गए होंगे।