Let’s travel together.

नवरात्रि की नवमी तिथि-देवी सिद्धिदात्री की होती है पूजा

0 439

धर्म ग्रंथों में नवरात्रि की नवमी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है, उसके अनुसार नवरात्रि के अंतिम दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा करने से हर तरह की सिद्धि हमें प्राप्त होती है। इस तिथि पर देवी पूजा की पूर्णाहुति होती है और हवन आदि का आयोजन किया जाता है। बहुत से लोग इस दिन कन्या पूजा भी करते हैं, जिसमें छोटी कन्याओं की घर बुलाकर भोजन करवाया जाता है और उन्हें कुछ उपहार भी दिया जाता है। नवरात्रि का अंतिम दिन होने से कई ज्योतिषीय और तंत्र-मंत्र के उपाय भी इस दिन किए जाते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार नवमी तिथि 9 अप्रैल, शनिवार की रात करीब 01.30 से शुरू होगी, जो 10 अप्रैल, रविवार को पूरे दिन रहेगी और रात लगभग 03:30 पर इस तिथि का समापन होगा। विद्वानों का मानना है कि 10 अप्रैल को पूरे दिन देवी की पूजा, कन्या भोज आदि शुभ काम किए जा सकते हैं।
देवी सिद्धिदात्री की होती है पूजा
देवी सिद्धिदात्री माँ दुर्गाजी की नौवीं शक्ति हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, ये सभी प्रकार की सिद्धियां देने वाली हैं, इसलिए इनका नाम सिद्धिदात्री है। नवरात्रि के नौवें दिन इनकी पूजा की जाती है। देवता, असुर, गंधर्व, किन्नर, मनुष्य आदि सभी इनकी पूजा करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811