Let’s travel together.

भारकच्छ पुलिस ने दबिश देकर जप्त की 13 पेटी अवैध देसी शराब वहीं थाना बाड़ीमें पुलिस ने जप्त की देसी शराब की 7 पेटी

0 349

रायसेन।  पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री विकास कुमार शाहवाल के निर्देशानुसार अनुभाग बाड़ी पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगो की धरपकड़ एवं अपराधियो पर शिकंजा बनाये रखने के लिये अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन करने वालो के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है । इसी अभियान के तहत थाना भारकच्छ एवं थाना बाड़ी पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन  कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में एस.डी.ओ.पी. बाड़ी श्रीमती अदिती बी सक्सेना के नेतृत्व में थाना प्रभारी बाड़ी  कपिल गुप्ता एवं थाना प्रभारी भारकच्छ  विनोद परमार द्वारा अपने अपने थाना की विशेष टीम गठित कर मुखबिर की सूचना अनुसार दबिश दी गयी जिसमे थाना भारकच्छ द्वारा 13 पेटी अवैध देसी शराब एवं थाना बाड़ी द्वारा 07 पेटी अवैध देसी शराब जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत दो अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया एवं प्रकरण को विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी –

1.बलवान पिता प्रह्लाद सिंह चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी दिग्वाड़ थाना भारकच्छ
2.बबलू पिता कोमलसिंह प्रजापति उम्र 32 वर्ष निवाड़ी भारकच्छ खुर्द

जप्त सामग्री

1.अप क्रमांक 28/2024 थाना भारकच्छ 13 पेटी देसी शराब एवं टाटा इंडिका कार MP09CC1045
2.अप क्रमांक 52/2024 थाना बाड़ी 07 पेटी देसी शराब एवं बोलेरो गाड़ी MP11BE2555

इस कार्रवाही में उपनिरीक्षक पद्म वरकड़े,प्र आर मोहनीश मिश्रा, प्र आर रोहित महालहा,आर पवन,आर सोहन,आर रतिराम,आर नीरज धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पटवारियों के सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     उदयपुरा में जीआई टैग को लेकर किसान संवाद, दिग्विजय सिंह बोले-बासमती की पहचान और किसानों के हक के लिए लड़ेंगे     |     खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत     |     ओबेदुल्लागंज में सरेराह युवक की पिटाई, वीडियो वायरल     |     बरेली में गणेश चतुर्थी के दौरान देर रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश,पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रण में     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     50 लाख का रेलवे ओवरब्रिज तीन साल से अधूरा, बारिश में कीचड़ में फंस रहे वाहन     |     हरतालिका तीज पर सजा सुहाग का रंग, गांव-गांव गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे     |     हिन्दी को सशक्त बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी,बैंकिंग कामकाज में हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा     |     सेवा भारती के सुपोषण जागरण अभियान का हुआ समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811