Let’s travel together.

चुनाव से पहले फिर टूटी कांग्रेस, अब इस नेता ने बीजेपी की ज्वाइन, कहा- महाराज ने बुलाया तो आ गया

0 75

शिवपुरी। विधानसभा चुनाव के समय भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने वाले सिंधिया समर्थक बैजनाथ सिंह यादव की नौ महीने में ही भाजपा में वापसी हो गई। उन्होंने सिंधिया के समक्ष भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। इसके पूर्व बैजनाथ ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया और भाजपा कार्यालय पहुंचे।

इस दौरान बैजनाथ सिंह यादव ने कहा कि मुझे कांग्रेस में आठ-नौ महीने हो गए हैं। मैंने इनका कार्यक्रम देखा है। कोलारस में कांग्रेस को सिर्फ एक नेता जयकिशन मांझी चलाता है। उसने जो कह दिया वह होता है किसी कार्यकर्ता की कोई वैल्यू नहीं है। भले ही में कांग्रेस में चला गया था लेकिन मेरे मन में सिंधिया का बहुत मान सम्मान था। 15 दिन पहले मैं दिल्ली गया था और उनसे कहा था की जिस दिन आपका लोकसभा में टिकट फाइनल हो जाएगा मैं वापस आ जाऊंगा।

 जब बैजनाथ से पूछा गया कि आपने भाजपा छोड़ते समय कहा था कि मुझे घुटन हो रही है तो फिर वापसी क्यों? इस पर उन्होंने कहा कि मैंने कहा था मुझे कुछ लोगों से तकलीफ हो रही है जिसके कारण में कांग्रेस में गया था। अब महाराज ने बुलाया है तो मैं आ गया। कांग्रेस में विधायकी के लिए जाने के सवाल पर बैजनाथ यादव ने कहा कि मेरे परिवार और रिश्तेदारों की इच्छा थी कि अब उम्र हो गई है इसलिए एक बार विधायक का चुनाव लड़ो तो मैं कांग्रेस में गया और सम्मान के साथ टिकट लेकर चुनाव लड़ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811