Let’s travel together.

परीक्षा केंद्र के बाहर ऐसा काम कर रहे थे शिक्षक, महिला शिक्षिका ने भी दिया साथ, वीडियो में हुआ खुलासा

0 77

 शिवपुरी। शिवपुरी ब्लॉक के परीक्षा केंद्र मोहनगढ़ पर बुधवार को कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा में अपने स्कूल के छात्रों को पास कराने के लिए सरकारी शिक्षक नकल कराने पहुंच गए। एक साथ छह शिक्षक प्रश्न का उत्तर लिखकर चिट तैयार करते नजर आए। एक अतिथि शिक्षक ने चीटिंग के लिए उत्तर लिखते हुए छह शिक्षकों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस पर डीईओ ने सभी छह शिक्षकों को निलंबित कर दिया। साथ ही केंद्राध्यक्ष ने वीडियो बनाने वाले अतिथि शिक्षक पुनीत शाक्य के खिलाफ थाने में शिकायत की है।

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने संकुल प्राचार्य को आदेश जारी कर वीडियो बनाकर मामला उजागर करने वाले अतिथि शिक्षक की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। नकल कराने पहुंचे कैलाश जाटव प्राथमिक शिक्षक पाटखेड़ा, वृन्दावन लाल सहायक शिक्षक मोहनगढ़, दीपिका लोधी प्राथमिक शिक्षक गढ़ीबरौद, केशवराम भगत प्राथमिक शिक्षक अर्जुनगवां, रूपेंद्र सिंह वरुण प्राथमिक शिक्षक बिची, उम्मेद सिंह रावत प्राथमिक शिक्षक नीमडांड़ा को विभाग ने निलंबित कर दिया है।

सस्पेंड शिक्षकों में 1 महिला शिक्षिक शामिल है। वहीं केंद्राध्यक्ष शिवकुमार मित्तल को भी हटा दिया गया है। शिवपुरी बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा की जगह हाईस्कूल बूढ़ीबरौद के प्रभारी प्राचार्य मांगीलाल जाटव को नया केन्द्राध्यक्ष बनाया गया है। मामला शिवपुरी के मोहनगढ़ परीक्षा केंद्र का बताया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |     औद्योगिक क्षेत्र के जेके वीडियो हाल में अचानक पहुंची पुलिस फोर्स     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा अर्जुन नगर, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब     |     हरदा से 25 किमी दूर गोराखाल जलप्रपात बना पर्यटकों की पहली पसंद     |     जीजा-साली ने की आत्महत्या,जंगल में पेड़ से लटके मिले शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811