Let’s travel together.

TMC के राज में महिलाओं के साथ अत्याचार, संदेशखाली में जो हुआ वो शर्मनाक; बारासात में बोले PM मोदी

0 50

संदेशखाली विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को नॉर्थ 24 परगना के बारासात पहुंचे हैं. यहां उन्होंने नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी नारीशक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रही है. आज का ये विशाल कार्यक्रम इस बात का साक्षी है.पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार तेजी से काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में बीजेपी ने बंगाल के विकास के लिए ईमानदारी से काम किए. ऐसे काम को देखते हुए ही पूरा देश कह रहा है अबकी बार NDA सरकार 400 पार! पश्चिम बंगाल भी कह रहा है अबकी बार NDA सरकार! वहीं, ‘परिवार’ वाले पर बयान पर पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष आजकल मेरे परिवार के बारे में पूछ रहा है.

बंगाल की हर माताएं-बहनें मोदी का परिवार

उन्होंने कहा कि ये लोग पूछते हैं कहां है मेरा परिवार? बंगाल की हर माताएं-बहनें मोदी का परिवार है. ये घोर परिवारवादी यहां नजर डाल लें. पीएम मोदी ने कहा कि हर देशवासी मोदी को अपना परिवार कह रहा है. देश का हर गरीब मोदी को अपना परिवार कह रहा है. पीएम मोदी की इस रैली में संदेशखाली की पीड़ित महिलाएं भी मौजूद हैं.

TMC के राज में महिलाओं के साथ अत्याचार

पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के राज में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है. संदेशखाली में जो हुआ वो शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि ममता सरकार को अत्याचारी पर भरोसा है. संदेशखाली में जो हुआ उससे शरीर शर्म से झुक गया. टीएमसी सरकार के खिलाफ महिलाओं में आक्रोश है. ममता सरकार को बहन बेटियों पर भरोसा नहीं.

TMC को ध्वस्त करने के लिए नारीशक्ति निकल चुकी है

पीएम मोदी ने कहा कि गुनहगार के लिए ममता सरकार पूरा जोर लगा रही है. टीएमसी को ध्वस्त करने के लिए नारीशक्ति निकल चुकी है. ममता सरकार को पहले हाई कोर्ट से झटका लगा और अब सुप्रीम कोर्ट से भा झटका लगा है. ममता सरकार बहन बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती. टीएमसी सरकार महिलाओं का भला नहीं चाहती. पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी बंगाल की बहनों की बुलंद आवाज है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |     बामुलाहिजा :: गुना में दिल्ली का सियासी पार्सल?- संदीप भम्मरकर     |     गढ़ी में यूनानी औषधालय भवन अधूरा, शेष राशि स्वीकृत कर जल्द उद्घाटन की मांग     |     ढोंगी बाबाओं के जाल में फंसी ‘रूपालियों’ के चेहरे बेनकाब होने ही चाहिए- अजय बोकिल     |     खेत मे खडी फसल में लगी आग,गेहूं की फसल हुई खाक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811