Let’s travel together.

बेटे का किया कत्ल… लाश जलाई, हड्डियों को फेंका तालाब में; बाप ने कुबूला रौंगटे खड़े कर देने वाला जुर्म

0 89

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी बाप ने अपने बेटे की हत्या कर दी. उसके शव को जला डाला और हड्डियां तालाब में बहा दी. मृतक की पत्नी ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया है. उसकी निशानदेही पर तालाब से मृतक की हड्डियां निकाली गई हैं. पुलिस आरोपी से हत्या के कारणों की पूछताछ कर रही है. वहीं, घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.

पुलिस को चार दिन पहले मृतक के गायब होने की सूचना उसकी पत्नी ने दी थी. उसने अपने ससुर यानि मृतक के पिता पर हत्या करने का आरोप लगाया था. पुलिस ने शक होने पर उसे हिरासत में लिया. पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या किए जाने और शव को जलाने की बात स्वीकार की. फिलहाल आरोपी ने हत्या करने की वजह का खुलासा नहीं किया है. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैली हुई है.

हत्या कर खेत में जलाया शव, तालाब में फेंकी अस्थियां

रौंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना जिले के मितोली थाना इलाके के गांव गनेशपुर की है. यहां की रहने वाली नीलम देवी ने 20 अप्रैल को पुलिस से शिकायत की थी. नीलम ने बताया था कि उसका पति विजेंद्र कुमार कई दिनों से गायब है. उसने अपने ससुर राम नक्षत्र पर पति को गायब करने का आरोप लगाया था. पुलिस ने राम नक्षत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उसने पुलिस को बताया कि उसके बेटे विजेंद्र की मौत हो गई थी. उसके शव को जलाकर अस्थियां पास के तालाब में फेंक दी.

पुलिस ने तालाब से निकली हड्डियां

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तालाब से हड्डियां बरामद की. उन्हें जांच के लिए भेजा गया है. मितोली थाना इंचार्ज राजू राव ने बताया कि बाप और बेटा शराब का नशा करते थे. आए दिन घर में विवाद होता था. पति और पत्नी के बीच इसी बात को झगड़ा होता रहता था. होली वाले दिन पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था, जिससे नाराज होकर पत्नी नीलम अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई. उसके बाद घर में बाप-बेटे में विवाद हो गया और बाप ने बेटे की हत्या कर दी. उसके शव को खेत में जलाया और सुबूत मिटाने के लिए अस्थियों को गांव के तालाब में फेंक दिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811