Let’s travel together.

आपका ही इंतजार कर रहे थे… 42 मामले लंबित, कहां थे फरार? शाहजहां शेख के वकील से ऐसा क्यों बोले HC के जज

0 66

संदेशखाली हिंसा के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख की गिरफ्तारी हो चुकी है. आज उसे बशीरहाट कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. इसके बाद शाहजहां शेख के वकील ने कलकत्ता हाईकोर्ट में टीएमसी नेता की जमानत याचिका के लिए याचिका दायर की तो हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा कि अद्भुत… हम लोग आप ही का इंतजार कर रहे थे. 42 मामले लंबित हैं, इतने दिनों से कहां फरार थे? हाई कोर्ट ने शाहजहां शेख की जमानत अर्जी पर जल्द सुनवाईसेइनकार कर दिया.

कलकत्ता हाईकोर्ट में शेख शाहजहां के वकील ने कहा कि मेरे मुवक्किल शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया गया. वकील ने आगे कहा कि अग्रिम जमानत के लिए मेरे मुवक्किल की अर्जी लंबित थी और हाल ही में उसका निपटारा हुआ है. ट्रायल कोर्ट के समक्ष मामले अभी भी लंबित हैं. इस पर चीफ जस्टिस ने वकील से कहा कि अगले 10 वर्षों तक आपके पास बहुत काम होगा. मगर आपके पास किसी अन्य संक्षिप्त विवरण के लिएसमयनहींहोगा. वकील ने कहा कि मैं रेगुलर जमानत के लिए आवेदन दायर नहीं कर सकता, क्या इसे सूचीबद्ध किया जा सकता है?

शाहजहां शेख को 10 दिन की पुलिस कस्टडी

चीफ जस्टिस ने कहा कि वह तुम्हें 10 साल तक व्यस्त रखेगा. तुम आवेदन दाखिल करो. उस व्यक्ति के प्रति कोईसहानुभूतिनहीं. हाईकोर्ट ने कहा कि अर्जी दाखिल करने सोमवार को आइए, तबदेखतेहैं. कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख की जमानत अर्जी पर जल्द सुनवाईसेइनकार कर दिया. बता दें कि शेख शाहजहां के वकील राजा भौमिक ने कहा कि पुलिस ने 14 दिन की हिरासत मांगी थी लेकिन कोर्ट ने 10 दिन का समय दिया. 10 मार्च को उन्हें फिर से अदालत में पेश किया जाएगा.

55 दिन बाद शेख शाहजहां की गिरफ्तारी

बता दें कि 55 दिनों की जद्दोजहद के बाद संदेशखाली के मास्टरमाइंड शेख शाहजहां को गिरफ्तार किया. नॉर्थ 24 परगना के मीनाखान इलाके से उसकी गिरफ्तारी हुई. पिछले पांच जनवरी से ही वह फरार चल रहा था. शेख शाहजहां के खिलाफ अलग-अलग मामलों में 49 FIR दर्ज किए गए थे. शेख पर संदेशखाली में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न, जमीन हड़पने, राशन घोटाला, हत्या और ईडी के ऊपर हमला कराने जैसे कई आरोप दर्ज थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |     सांची विधायक कार्यालय के पास जलभराव से भड़के लोग     |     वर्षा में नपती कराने पटवारी ने मजदूर के कबेलू फोड़े      |     फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर 8 शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थान सील     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811