Let’s travel together.

कमलनाथ के आवास से मिला भाजपा में शामिल होने के संकेत, सज्जन सिंह वर्मा ने भी कह दिया- राम राम

0 314

भोपाल: मध्य प्रदेश की सियासत में पिछले दो दिन से घमासान मचा हुआ है। ऐसा इसलिए क्यों कि पूर्व सीएम कमलनाथ और नकुलनाथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने का मन बना चुके हैं। दोनों नेता देश की राजधानी दिल्ली पहुंच चुके हैं और कहा जा रहा है कि आज ही दोनों भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि कमलनाथ के साथ करीब 10 विधायक और कई नेता भी भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। लेकिन दूसर ओर कई ऐसे संकेत भी मिल रहे हैं जो ये बता रहे हैं कि कमलनाथ ने लगभग भाजपा ज्वॉइन करने की पूरी तैयारी कर ली है।

 प्रदेश में मचे सियसी घमासान के बीच एक बड़ा अपडेट आया है। जी हां कमलनाथ के आवास में जय श्री राम का झंडा लगाया गया है। वहीं, खबर ये भी है कि कमलनाथ के आवास में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ऐसे में एक बार फिर कयास लगाया जा रहा है कि कमलनाथ ने तय कर लिया है कि अब कांग्रेस से कोई नाता नहीं है और वो भाजपा में शामिल होने वाले हैं। हालांकि अभी तक कमलनाथ और नकुलनाथ ने अधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की है।

दूसरी ओर कमलनाथ खेमे के नेता माने जाने वाले सज्जन सिंह वर्मा ने भी आज अपने सोशल ​मीडिया अकाउंट पर जय श्री राम वाला पोस्ट किया है। सज्जन सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ”तेरे राम , मेरे राम तुझमे भी राम मुझमें भी राम जय श्री राम”! बता दें कि सज्ज​न सिंह वर्मा ने कल भी कमलनाथ के भाजपा में जाने की खबरों को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि कमलनाथ जो भी फैसला लेंगे वो राष्ट्रहित में लेंगे और कमलनाथ जिसके साथ रहेंगे मैं भी उनके साथ रहूंगा। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि राजनीति आदमी मान, सम्मान और प्रतिष्ठा के लिए करता है।

दूसरी ओर कांग्रेस ने आज पिछले पांच साल में पार्टी छोड़ने वालों की सूची जारी की है, जिसमें सिंधिया सहित कई दिग्गजों का नाम शामिल है। कांग्रेस ने 62 नेताओं की लिस्ट जारी करते हुए ये बताया है कि कांग्रेस छोड़ बीजेपी गए 62 नेताओं में से सिंधिया, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर समेत 7 ही ऐसे नेता हैं जो बीजेपी में चमके हैं। जबकि 55 नेताओं का करियर बीजेपी में जाने के बाद खत्म हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811