Let’s travel together.

वन भूमाफिया द्वारा किए गए 75 लाख की 8 हेक्टेयर वनभूमि से अवैध कब्जा फिर हटाया गया

0 260

शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन

वन भूमि को वन भूमाफिया से मुक्त कराने का अभियान वन विभाग द्वारा लगातार जारी है। जिसके तहत  पुनः 7 वी.बार कार्रवाई करते हुए डीएफओ विजय कुमार के निर्देशानुसार वनपरिक्षेत्राधिकारी अरविंद अहिरवार के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर जीएस बरेले ,वनपाल विजय ठाकुर

वनरक्षक बृजकिशोर तिवारी , शरद शर्मा , विकास साहू,सद्दाम खान, नीरज राठौर,संजीव शर्मा एवं वन हेल्पर घनश्याम ठाकुर , बेनी ठाकुर सहित ग्राम वन समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से भुरेरु क्षेत्र के कक्ष क्रमांक आरएफ 67 में 8 हेक्टेयर जिसका मूल्य 75 लाख रुपए आंका गया है ।

उक्त वन भूमि पर ग्राम भुरेरु निवासी बेनी अहिरवार एवं कमलेश अहिरवार एवं गन्धर्व अहिरवार के द्वारा किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी मशीन के द्वारा सख्ती से हटाते हुए मुक्त कराकर चारों तरफ कंटूर ट्रेंच खुदवाकर बाउंड्री बना दी है और उस पर बबूल एवं सूबबूल का बीजारोपण कर दिया ।तहसील में वनभूमि से अतिक्रमण हटाने की लगातार सातवी कार्रवाई से भूमाफिया में हड़कंप मचा हुआ है ।

वनपरिक्षेत्राधिकारी अरविंद अहिरवार का कहना है कि विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण की गई वनभूमि को चिन्हित किए जाने के पश्चात उन पर से सख्ती से अतिक्रमण हटाकर चारों तरफ जेसीबी से कंटूर ट्रेंच खुदवाकर बीजारोपण किया जा रहा है । यह कार्रवाई पूरी वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने तक आगे भी जारी रहेगी ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |     हलाली डैम का जलस्तर 1507 फीट पर पहुंचा, एक फीट और बढ़ा तो खुलेंगे चैनल गेट     |     पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811