Let’s travel together.

कार्यवाही नहीं होने पर बजरंग चौराहे पर बैठी पीड़िता, जाम की स्थिति, पुलिस ने मोर्चा संभाला

0 269

तारकेश्वर शर्मा सिलवानी  रायसेन

बजरंग चौराहे पर रविवार की सुबह पारिवारिक विवाद की शिकायत करने के बाद प्रशासन द्वारा कार्यवाही नही होने पर पीड़िता अपने पुत्र के साथ सड़क पर बैठ गई। जिससे चौराहे पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और मुश्किल से समझा बुझाकर थाने लेकर आई।


घटना की गंभीरता को देखते है तहसीलदार डॉ हर्ष विक्रमसिंह, एसडीओपी अनिल सिंह मौर्य ने पुलिस सहायता केंद्र पहुंच कर पीड़िता और उसके पुत्र से घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


पीड़िता और उसके पुत्र राज बजाज पिता राजीव जैन निवासी सिलवानी ने बताया कि मेरी दुकान राज किराना स्टोर सियरमऊ रोड बजरंग चौराहा सिलवानी मे मेरी निजी दुकान में स्थित है। एवं उसी मकान में मेरे बडे पापा का मकान है। वह लोग आए दिन मुझे और मेरे घर वालो को प्रताणित करते है। और मेरे घर वालों अथवा मेरे दुकान के कर्मचारियों को भी गाली गलोच करते है। जिससे में अधिक परेशान हो रहा हूं। एवं उनकी घर की बहुऐं मेरी वीडियो बनाकर गलत इल्जाम लगाती है। एवं विगत रात मेरे दुकान के सारे बार्ड बैनर फाड दिये थे। और धमकी दी गई कि दुकान खाली कर दो नही तो और ज्यादा परेशानी होगी।


उक्त घटना की शिकायत पीड़ित द्वारा पुलिस थाने में एक माह पूर्व की थी। जिस पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर रविवार को दोषियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर चौराहे पर सड़क बैठने मजबूर हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811