Let’s travel together.

मोबाइल और टार्च की रोशनी में स्वास्थ मंत्री ने देखा ओला बारिश से खराब हुई फसलों का नुकसान

0 510

अंधेरा होने पर अफसरों ने टॉर्च जलाकर दिखाया

रायसेन। साँची विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में ओला और बरसात से हुए फसल के नुकसान को देखने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी गांवों में पहुचे।श्री चोधरी ने सांची विकासखंड के ग्राम बारला, तिजालापुर सहित अन्य गांवों में नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान  अंधेरा होने पर अधिकारियों और ग्रामीणों ने टार्च और मोबाइल की लाइट में मंत्री जी को फसल का नुकसान दिखाया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने किसानों से चर्चा कर फसलों को हुई क्षति की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रभावित किसानों की हर संभव सहायता की जाएगी।

रायसेन जिला मुख्यालय के आसपासगांवों में  तीन दिन से बारिश-ओले की वजह से  फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। सांची विकासखंड के ग्राम बारला, तिजालापुर सहित अन्य गांवों में नुकसान का जायजा लेने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी पहुंचे थे  इस दौरान खेतों तक पहुंचने पहले ही अंधेरा हो गया था।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने एसडीएम एलके खरे को शीघ्र सर्वे  कराने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावितों को जल्दी ही सहायता राशि उपलब्ध कराई जा सके। स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि सर्वे कार्य से कोई भी प्रभावित छूटे नहीं। प्रत्येक प्रभावित किसान की फसलों को हुई क्षति का आकलन किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |     28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन स्थगित      |     हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के हित में हस्तक्षेप याचिका स्वीकार्य : स्टाइपेंड–पेंशन–बीमा की मांग     |     एसकेएस इस्पात में हादसा श्रमिक की दर्दनाक मौत     |     नहीं थम रहे औद्योगिक हादसे अब एसकेएस में श्रमिक की हुई मौत,बुढ़ापे का इकलौता सहारा भी छिना     |     51 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, 7 दिन तक श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन     |     मौसम का मिजाज बदला: तेज हवाओं संग बूंदाबांदी, फिर निकली तेज धूप     |     नरखेड़ा बना आस्था और विकास का केंद्र, प्राचीन मंदिरों में उमड़ती श्रद्धा, सुविधाओं में भी तेजी से सुधार     |     पुलिस चौकी एवं कर्क रेखा के पास यातायात पुलिस द्वारा की वाहनों की सघन चेकिंग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811