Let’s travel together.

दुपाड़िया मैं क्षत्रिय राजस्थान राजपूत महासभा के कार्यक्रम में हुए मंत्री विधायक शामिल

0 282

सीहोर के दुपाड़रिया में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र सहित अन्‍य जिलों के सामाजिक लोग हुए शामिल

क्षत्रीय राजस्‍थान राजपूत महासभा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री, पूर्व मंत्री सहित सीहोर, हुजूर विधायक भी उपस्थित रहे

दोराहा जोड़, सेमरा दांगी में किया सम्‍मान,

सीहोर से अनुराग शर्मा

रविवार को क्षत्रीय राजस्‍थान राजपूत महा सभा के त्‍तवधान में सामाजिक हो‍ली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम क्षेत्र के दुपाडि़या में हुआ। इस दौरान सीहोर सहित आसपास के अन्‍या जिलों से सामाजिक लोग बड़ी संख्‍या में शामिल हुए। इस सामाजिक मिलन कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डां प्रभूराम चौधरी, पूर्व प्रभारी मंत्री व रायसेन विधायक, रामपाल सिंह राजपूत, सीहोर विधायक सुदेश राय, भोपाल हुजूर विधायक रामेश्‍वर शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रुख्य अतिथियों को सामाजिक के अध्‍यक्ष ने पुष्‍प हारों के साथ स्‍वागत किया। इस दौरान प्रभारी में ने समाज के प्रतिभावान बच्‍चों व और गणमान्‍य लोगों को सम्‍मान किया गया। इससे प्रभारी मंत्री, पूर्व प्रभारी मंत्री, हुजूर विधायक का विधायक सुदेश राय के नेतृत्‍व में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोराहा जोड़, सेमरा दांगी में स्‍वागत किया गया।

दोराहा जोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अगवानी की

रविवार को आयोजित सामाजिक सम्‍मान कार्यक्रम में पहुंचे प्रभारी मंत्री , पूर्व प्रभारी मंत्री, हुजूर विधायक व पूर्व भाजपा जिला अध्‍यक्ष सीताराम यादव का क्षेत्रीय विधायक श्री राय के नेतृत्‍व में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्‍वागत किया गया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्‍यक्ष भूपेंद्र पाटीदार, सरपंच संघ जिला अध्‍यक्ष एलम सिंह दांगी, सरपंच संघ जिला मंत्री सुरेश विश्‍वकर्मा, दोराहा सरपंच मोहन माली, विधायक प्रतिनिधि रफीक उल्‍ला, वरिष्‍ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र बैरागी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अहमदपुर मंडल अध्‍यक्ष हेम सिंह मीणा, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्‍यक्ष अहमदपुर हेमराज मीना, बदामीपाल, सोदान सिंह मीणा, सरपंच जगदीश मीणा, अभिषे तिवारी, राज दांगी, कुलदीप दांगी, कुलदीप राजपूत सहित बड़ी संख्‍या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

सेमरा दांगी में सुनी ग्रामीणों की समस्‍याएं

रविवार को प्रभारी मंत्री डां प्रभूराम चौधरी, पूर्व प्रभारी मंत्री व रायसेन विधायक रामपाल सिंह राजपूत सेमरा दांगी ग्रामीणों के बीच पहुंचे। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों से प्रभारी मंत्री से उनकी समस्‍याए जानी। इससे पूर्व प्रभारी मंत्री डां श्री चौधरी, पूर्व पीएचई मंत्री रामपाल सिंह, हुजूर विधायक रामेश्‍वर शर्मा, क्षेत्रीय विधायक सुदेश राय, पूर्व भाजपा जिला अध्‍यक्ष सीताराम यादव का वरिष्‍ठ भाजपा नेता गिरवर सिंह मेम्वर के नेतृत्‍व में उपस्थित ग्रामीणों ने स्‍वागत किया। इस दौरान बलवीर दांगी, अखिल भारतीय क्षत्रिय दांगी सामाज के जिला अध्‍यक्ष बाबूलाल पटेल, युवा अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय के जिला अध्‍यक्ष महेंद्र सिंह दांगी, सुरेद्र दांगी, सहित बड़ी संख्‍या में ग्रामीण उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाथों से तैयार मां वैष्णो देवी की भव्य प्रतिमा गांव में भ्रमण के बाद पहाड़ पर की स्थापित     |     करवा चौथ को लेकर हॉट बाजार में बढ़ी रौनक, पूजन सामग्री और श्रृंगार की दुकानों पर पहुंच रहीं महिलाएं     |     त्याग, समर्पण और पुण्य से संवरेगा जीवन-मुनि श्री      |     मुनिसंघ के गीतांजलि ग्रीन सिटी में प्रवचन आज      |     शरद पूर्णिमा पर तीनबत्ती पर नाटिका और भजन संध्या आज     |     करैरा में श्रीराम कथा शुरू होने से पहले पंडाल के डोम में लगी आग, 15 मिनट में पाया काबू     |     शिवपुरी की थीम रोड पर घटिया निर्माण की खुली पोल, 4 साल में ही उखड़ी गिट्टियां     |     मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा     |     बीड़ी श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सरपंच ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार     |     पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811