Let’s travel together.

ग्रामीण क्षेत्रो में भी धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

0 105

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के गांव दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, बालमपुर, जमुनिया, सरार, नरखेडा, कयामपुर, संग्रामपुर , गीदगड सहित कई गांव में शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान चारों ओर देश भक्ति के गीतों की गूंज सुनाई दी। नन्हे – मुन्ने बच्चे भी हाथों में अपने देश का तिरंगा झंडा लेकर उत्साहित  दिखे।

सरकारी व प्राइवेट स्कूलों, कार्यालयों में शान से तिरंगा फहराया गया। स्कूलों समेत विभिन्न जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तो वही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज , एकरीकृत शासकीय माध्यमिक शाला दीवानगंज के बच्चों ने दीवानगंज के मुख्य मार्गो से रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राओं द्वारा भारत माता की जय, गांधी जी अमर रहेंगे, भारत माता की जय, के नारे पूरे रास्ते लगते रहे। झंडा वंदन के पश्चात एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला दीवानगंज में रंगारंग कार्यक्रम हुआ।

रंगारंग कार्यक्रम में सरकारी स्कूल सहित प्राइवेट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में कई प्रकार की प्रस्तुति दी गई। जिसमें नन्हे नन्हे बच्चों द्वारा सुंदर-सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के पश्चात दीवानगंज सरपंच , उपसरपंच ,दीवानगंज प्राचार्य टीडी मेश्राम, शिक्षक एमएल अहिरवार, संजय जैन,वेलस्पन से श्रीकांत भार्गव, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंधक दीपक धीमन द्वारा क्लास में प्रथम आने वाले बच्चे, खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811