Let’s travel together.

नवरात्रि के दौरान बंद हो मांस-अंडे के ठेले : विहिप

0 75

 गौरव शर्मा गुना

गुना विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नवरात्रि पर्व में खुले में रोड पर बिक रहे मीट और अंडे के ठेलों को बंद कराने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। दिनांक 30 मार्च से 12 अप्रैल तक हिंदू धर्म पर्व नवरात्रि, श्री रामनवमी,, श्री महावीर जयंती, श्री हनुमान जयंती पर्व है, इन परवो के समय हिंदू जनमानस आस्था के साथ अपने धार्मिक स्थान मंदिरों पर पूजा पाठ के लिए अधिक संख्या में पहुंचता है लेकिन देखने में आया है कि वर्तमान में मंदिरों के आसपास सरकारी आदेश होने के बाद भी अंडा मांस विक्रय के केंद्र खोले जा रहे हैं । इनको बंद कराया जाए । ज्ञापन में विहिप ने बताया कि हिन्दू समाज के आस्था का केंद्र नवरात्रि में हिन्दू समाज द्वारा मां शक्ति आराधना की जाती है। ऐसे में सभी छोटे बच्चे, महिलाएं, युवा व बुजुर्ग तक का 9 दिन का नवरात्रि में व्रत रहते हैं। व्रत के समय सभी भक्तगण मंदिरों में दर्शन करने आते हैं । इस दौरान मांस-अंडे के ठेले को बंद करवाया जाए ।कार्यकर्ताओं ने जिले की सभी मांस की दुकानों को बंद करने और जीव हिंसा पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में विहिप जिला मंत्री राकेश शर्मा, विहिप रामप्रसाद शर्मा जिला सह मंत्री, विहिप राजेंद्र कुशवाह जिला गऊ रक्षा प्रमुख, विहिप जिला मीडिया प्रभारी दीपक गौड़, भूपेंद्र कुशवाहा जिला संयोजक बजरंगदल, गौरव कुशवाह जिला सह संयोजक बजरंगदल पदाधिकारी मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811