Let’s travel together.

आनलाइन ठगी, लालच में 90 प्रतिशत इंजीनियर और पढ़े-लिखे बने शिकार

0 78

इंदौर। एक वक्त था जब साइबर अपराधी बुजुर्ग और कम पढ़े लिखों को ही निशाना बनाते थे।आज के अपराधी पढ़े लिखे और इंजीनियर -डाक्टर की जेब खाली कर रहे हैं। लालच में लोग लाखों रुपये की ठगी का शिकार हो रहे हैं। सबसे ज्यादा ठगी टेलिग्राम पर होने लगी है। राज्य साइबर सेल ने एक एडवाइजरी जारी कर ऐसे ठगोरों से सावधान रहने की सलाह दी है।

राज्य साइबर सेल ने शुक्रवार को ही एक इंजीनियर युवती के 8 लाख रुपये वापस करवाए हैं। इस युवती से भी टेलिग्राम चैनल के माध्यम से ठगी हुई है। मजदूर परिवार की युवती को ठग ने लाइक्स, सब्सक्राइब, फोलो करने पर कमिशन का लालच दिया और फिर झांसेबाजी करते हुए 10 लाख 60 हजार रुपये ठग लिए। लालच भी ऐसा कि युवती दोस्तों से रुपये उधार लेकर ठग के खाते में जमा करवाती रही। युवती ने जब रुपये वापस मांगे तो आरोपितों ने संपर्क बंद कर लिया।

साइबर सेल ने जांच की और गुजरात व महाराष्ट्र के बैंक खातों को फ्रीज करवा कर 8 लाख रुपये तो वापस करवा लिए। एसपी जितेंद्रसिंह के मुताबिक इंजीनियर के साथ हुई धोखाधड़ी का यह अकेला केस नहीं है। इसके पूर्व भी देखने में आया कि 90 प्रतिशत प्रकरणों में इंजीनियर, डाक्टर, एमबीए करने वाले ही ठगी के शिकार हुए है। कई लोगों ने तो बताया कि उन्हें टेलिग्राम ग्रुप पर होने वाली धोखाधड़ी की जानकारी भी थी, लेकिन ठग के जाल में फंसे और लालच में रुपये गवां बैठे।

– टेलिग्राम पर अनजान प्रोफाइल, ग्रुप और चैनल से न जुड़े।

– क्रिप्टो करंसी में निवेश, ज्यादा मुनाफा, जाब, शापिंग में आफर्स के लालच में किसी खाते में रुपये जमा न करें।

– टेलिग्राम पर अनजान लिंक के माध्यम से आपन हुए पेज निजी जानकारी साझा न करें।

– टेलिग्राम पर अनजान व्यक्ति द्वारा बनाए ग्रुप में टाक्स पूरा करने व रुपये कमाने के झांसे में न आए।

– केवायसी अपडेट, आधार-पेनकार्ड लिंक करवाने वालों से सावधान रहें।

– फोन व काल्स पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पूछे जाने वाली जानकारी कतई न दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811