Let’s travel together.

आबकारी विभाग द्वारा 3 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की जप्त मदिरा  नष्ट  की 

0 135

रायसेन। जिला रायसेन में पंजीबद्ध न्यायालयीन / अज्ञात प्रकरणों एवं सक्षम न्यायालयों से निराकृत प्रकरण वर्ष 2018 से जिनमें मदिरा विनष्टीकरण की कार्यवाही नहीं हुई थी। इस तारतम्य में रायसेन जिले के समस्त वृतों में संग्रहित, निर्णित प्रकरणों की मदिरा का नष्टीकरण करने हेतु समिति गठित की गई।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अधिकारी,  श्री अरविन्द कुमार दुबे द्वारा गठित नष्टीकरण समिति के मनोनीत सदस्य श्री नरेश सिंह राजपूत, तहसीलदार रायसेन, श्री मोहन सारवान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रायसेन, श्रीमति वंदना पाण्डेय् सहायक आयुक्त आबकारी रायसेन एवं श्री सुदीप तोमर, सहायक जिला आबकारी रायसेन के नेतृत्व में गठित समिति के सदस्यो द्वारा   स्थान ग्राम पठारी शासकीय भूमि पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के अंतर्गत कायम लावारिस प्रकरण 449 एवं माननीय न्यायालय से धारा 34 (1) (2) के निराकृत 245 प्रकरण इस प्रकार कुल 694 प्रकरणों में देशी मदिरा-1093.32 बल्क लीटर, विदेशी मदिरा- 708.14 बल्क लीटर, कच्ची हाथ भट्टी मदिरा-9509 लीटर एवं लाहन- 283745 कि.ग्रा के सेम्पल का विनष्टीकरण ग्राम पठारी शासकीय भूमि पर फैलाकर विधिवत रोडरोलर चलवाकर नष्ट किया गया।

कार्यवाही की विडियोग्राफी/फोटोग्रॉफी मौके पर कराई गई। उपरोक्त नष्टीकरण मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य 31026900/- आंकलित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवा संवाद का हुआ आयोजन , युवाओं से कहा सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में लें भाग       |     पीएम कॉलेज में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण       |     भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा, सात मोर्चों के जिला प्रभारी नियुक्त     |     मानने, जानने, एवं करने में छिपा है जीवन का रहस्य- ब्रह्मचारी जी महाराज     |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा 26 जुलाई को इंदौर में सम्मान समारोह एवं विशाल परिचय सम्मलेन     |     शिक्षा मंत्री ने किया ‘सर्वोदय ज्ञान कुंभ’ का शुभारंभ     |     आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811