Let’s travel together.

भरत चरित्र के माध्यम से आपसी भ्रात प्रेम जगाया जा सकता है -सुरेंद्र शास्त्री

0 211

उदयपुरा रायसेन।निकटवर्ती ग्राम धौलश्री में आयोजित श्री रामचरितमानस सम्मेलन के अवसर पर भरत चरित्र की व्याख्या करते हुए मानस विद्यापीठ आचार्य सुरेंद्र शास्त्री ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने अपने मानस ग्रंथ में राम के चरित्र के साथ प्रभु श्री राम के भाई भरत के भारतत्व प्रेम की व्याख्या की है, वह आज बहुत ही प्रासंगिक और अनुकरणीय है, माता कैकई के द्वारा राजा दशरथ से मांगे गए 14 वर्ष राम बनवास, और भरत को राज्य सिंहासन वरदान ऐसी जटिल समस्या को प्रभु श्री राम के भाई श्री भरत जी ने बड़ी सहजता से हल कर दिया, प्रभु श्री राम ने 14 वर्ष का वनवास स्वीकार किया वहीं भरत जी ने अयोध्या का राज ठुकरा कर, एक सच्चे भातृव प्रेम का विशाल हृदय परिचय दिया, कहां जाए तो भरत जी ने राज संपत्ति का बंटवारा

न कर अयोध्या में आई हुई विपत्ति का बंटवारा किया, आज परिवारों में विघटन हो रहा है, संपत्ति को लेकर आपसी विवाद और मनमुटाव इतनी बढ़ चुके हैं, कि परिवार टूटे जा रहे, थे इन सब का उपाय मानस के माध्यम से भरत और राम का चरित्र एक समाज को दिशा दे सकता है, आपसी भाई भाई प्रेम का अनुकरणीय चरित्र पालन योग हे तो वह भरत चरित्र है, झांसी से पधारे मानस प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद पाठक, एवं महेंद्र शास्त्री द्वारा भी भरत चरित्र पर रोचक भाव प्रस्तुत किए विशिष्ट श्रोताओं के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल एवं मानस विद्यापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चतुरनारायण रघुवंशी ने मानस ग्रंथ की पूजन एवं आरती कर विद्वानों से आशीर्वाद प्राप्त किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811