Let’s travel together.

“तीन-तीन बार शपथ लेने के बाद भी गड़बड़ी करते हो” मंत्री जी ने अपने ही स्टॉफ को दी सख्त हिदायत

0 83

 भोपाल। मप्र में हाल ही में गठित हुई नई सरकार में कुछ मंत्री ऐसे भी हैं। तो अपने ही स्टाफ के अधिकारियों के सामने पस्त नज़र आ रहे हैं। मप्र के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की यही नाराज़गी सामने आई है। करण सिंह वर्मा का कहना है कि विभागीय अधिकारी तीन तीन बार शपथ लेने के बाद भी काम में गड़बड़ी कर रहे हैं। करण सिंह वर्मा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि काम में ईमानदारी नहीं की गई या लापरवाही की गई तो वे इस पर सख्त एक्शन लेंगे।

मंत्री जी का कहना है कि वे 1985 से ईमानदारी से राजनीति कर रहे हैं और इससे दूसरों को भी सीख लेकर ईमानदारी से काम करना चाहिए। मंत्री जी ने अपने पीए पीएस समेत पूरे स्टाफ को ईमानदारी से काम करने की कड़ी चेतावनी भी दी है।

दरअसल राजस्व विभाग के अधिकारियों और निचले कर्मचारियों पर रिश्वत लेने के आरोप लगते रहते हैं। जमीन का सीमांकन, बंटवारा और प्रमाण पत्रों में बिना रिश्वत दिये शायद की काम होता हो यही वजह है कि अब राजस्व विभाग पर लगे इस कलंक को दूर करने का बीड़ा खुद मंत्री जी ने अपने हाथों में लिया है। अब देखना यह है कि मंत्री जी भष्टाचार के इस जमे जमाये सिस्टम को दुरूस्त कर पाते हैं या सिस्टम ही मंत्री जी को अपने साथ ले लेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811