Let’s travel together.

भाजपा सांची मंडल महामंत्री की चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद

0 222

-सलामतपुर पुलिस होशंगाबाद से लाई बरामद मोटरसाइकिल
-आरोपी नम्बर बदलकर चला रहे थे चोरी की मोटरसाइकिल

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

नगर से 13 फरवरी को चोरी हुई सांची भाजपा मंडल महामंत्री की मोटरसाइकिल सलामतपुर पुलिस ने बरामद कर ली है। थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि भाजपा नेता रीतेश अग्रवाल पिता स्वर्गीय विष्णु अग्रवाल निवासी सलामतपुर की हीरो स्प्लेंडर एमपी 38 एमजे 7114 तेरह फरवरी को हनुमान मार्केट के पास से चोरी हो गई थी। 26 मार्च को नर्मदापुरम होशंगाबाद में बाइक चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोर दौलत पिता जगन्नाथ 28 वर्ष निवासी ग्राम आंकलपुर ओबेदुल्लागंज को पकड़ा था। जिसने पूछताछ में सलामतपुर में भी चोरी करना बताया। और गांव के ही इरफान खान पिता अनीस खान उम्र 26 वर्ष निवासी शारदा नगर ओबेदुल्लागंज को मोटरसाइकिल बेचना बताया। मामले के विवेचक विकास श्रीवास्तव ने 28 मार्च को नर्मदापुरम जाकर चूंकि आरोपी जेल में था तो न्यायालय से परमिशन लेकर आरोपी को अपराध क्रमांक 26/22 धारा 379 आईपीसी के तहत गिरफ्तारी की और मोटरसाइकिल बरामद कर सलामतपुर थाने ले आए।

5 हज़ार रुपए में बेची थी मोटरसाइकिल-आरोपी दौलत पिता जगन्नाथ निवासी ग्राम आंकलपुर ओबेदुल्लागंज ने सलामतपुर से मोटरसाइकिल चुराकर ओबेदुल्लागंज निवासी युवक इरफान खान को पांच हज़ार रुपए में बेच दी थी। वहीं आरोपी दौलत आदतन अपराधी है। इसके विरुद्ध पूर्व में 4 मामले ओबेदुल्लागंज थाने में दर्ज हैं। जिनमें 3 मामले चोरी और 1 मामला दहेज प्रथा का दर्ज है।

नम्बर प्लेट बदलकर चला रहा था चोरी की मोटरसाइकिल–

आरोपी इरफान ने दौलत से पांच हज़ार रुपए में मोटरसाइकिल खरीदकर उसकी नम्बर प्लेट बदल दी थी। हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल का रजिस्टर्ड नम्बर एमपी 38 एमजे 7114 है। लेकिन आरोपी इरफान ने मोटरसाइकिल पर एमपी04 बीई 9336 नम्बर डाल रखा था। ताकि पता नही चले की मोटरसाइकिल चोरी की है। सलामतपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने पर इरफान खान को भी आरोपी बनाया है। इसके विरुद्ध धारा 411 आईपीसी का मामला पंजीबद्ध किया गया है। इस पूरे मामले में एक बात गोर करने वाली ये है कि आरोपी दौलत सिर्फ हीरो कम्पनी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल ही चोरी करता था। बहरहाल मोटरसाइकिल वापस मिलने पर भाजपा नेता रीतेश अग्रवाल ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811