Let’s travel together.

अब इस देश के सिनेमाघरों में भी दिखाई जाएगी प्रभास की ‘सालार’, फिल्म निर्माताओं ने किया ऐलान..

0 102

 हैदराबाद। साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार: पार्ट 1-सीजफायर’ इस गर्मी में जापानी सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। फिल्म निर्माताओं ने यह घोषणा की है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित और होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म जापानी फिल्म वितरण कंपनी ट्विन द्वारा द्वीपीय देश में रिलीज की जाएगी।

निर्माताओं ने शनिवार को ‘एक्स’ पर ‘सालार’ के आधिकारिक पेज पर कहा, ‘‘सालार सीजफायर इस गर्मी में पूरे जापान के सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म वितरण कंपनी ट्विन द्वारा रिलीज होगी।’’ फिल्म को सात मार्च को लातिन अमेरिका में स्पेनिश भाषा में भी रिलीज़ किया जाएगा।

प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की मुख्य भूमिका वाली ‘सालार: पार्ट 1-सीजफायर’ 22 दिसंबर को तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई। इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ रुपये की कमाई की है। काल्पनिक शहर खानसार पर आधारित इस फिल्म की कहानी दो दोस्तों देवा (प्रभास) और वर्धा (पृथ्वीराज) के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें श्रुति हासन, ईश्वरी राव, जगपति बाबू और श्रिया रेड्डी भी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811