Let’s travel together.

लिंक पर क्लिक करते ही साफ्टवेयर इंजीनियर का खाता हुआ खाली, 21 लाख रुपये की ठगी, एसपी से की शिकायत

0 101

शिवपुरी। शिवपुरी की शिव शक्ति नगर कालोनी निवासी एक साफ्टवेयर इंजीनियर के साथ साफ्टवेयर बेचने के नाम पर सायबर ठगों ने 21 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने जब साफ्टवेयर कंपनी से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसके सारे कान्टेक्ट इंटरनेट मीडिया से गायब हो गए।

बैंक प्रबंधन भी साफ्ट वेयर इंजीनियर की स्वीकृति के बिना उसे प्रदान किए गए ऋण के मामले से अब पल्ला झाड़ रहे हैं। इंजीनियर के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दर्ज करा कर मामले की पड़ताल कर इस सायबर ठगी का खुलासा करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार शिव शक्ति नगर कालोनी निवासी शिक्षक नगेंद्र रघुवंशी का बेटा नितांत रघुवंशी दिल्ली में साफ्टवेयर इंजीनियर है। वह अपने घर शिवपुरी आया था। इस दौरान उसे उसके काम के लिए एक साफ्टवेयर की आवश्यकता पड़ी। यह साफ्टवेयर खरीदने के लिए उसने पुणे की कंपनी आरएक्स एसोसिएट को आन लाइन संपर्क किया। कंपनी प्रबंधन द्वारा साफ्टवेयर खरीदने के लए उसके मोबाइल पर भेजी गई लिंक पर उसने क्लिक किया। साफ्टवेयर खरीदने के लिए 33 हजार रुपये का आन लाइन पेमेंट किया।

नितांत को साफ्टवेयर तो नहीं मिला, लेकिन उसके आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई बैंक, चार क्रेडिट कार्ड आदि की पूरी कुंडली सायबर ठगों के पास पहुंच गई। सायबर ठगों ने सबसे पहले नितांत के खाते में जमा दो लाख से अधिक रुपये गायब किए। इसके बाद उसके आईसीआईसीआई बैंक और चार क्रेडिट कार्ड से प्री अप्रूव लोन तथा एसबीआई बैंक से अप्रूव पर्सनल लाेन सहित सभी लोन उसके खातों में मंगवाया। इसके बाद उन सभी रुपयों को छह ट्रांजेक्शन के माध्यम से दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिया गया।

नितांत के अनुसार बैंकों ने यह सारे लोन उसकी सहमति के बिना ही खातों में डाले। नितांत के अनुसार अब बैंक प्रबंधन कह रहे हैं कि पैसा आपके खाते में आया है इसलिए हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। नितांत के पिता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की जांच कर खुलासे की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर जब नितांत ने कंपनी से संपर्क का प्रयास किया तो उसकी भी सारी डिटेल्स और कान्टेक्ट इंटरनेट मीडिया से गायब हो गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811