Let’s travel together.

व्यापारियों के लिए राहतभरी खबर, छह वर्ष पुराने वैट के मामले निपटाने 31 जनवरी तक मौका

0 98

रायपुर। ऐसे कारोबारी जिनका वैट से जुड़ा मामला पिछले साढ़े छह वर्षों से लंबित है और उस पर लाखों का टैक्स लग गया है ऐसे व्यापारियों के लिए राहतभरी खबर है। ये व्यापारी 31 जनवरी तक छत्तीसगढ़ बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति के निपटान अधिनियम का फायदा उठा सकते हैं। इस माफी योजना का फायदा उठाने से व्यापारियों को जुर्माने में सौ प्रतिशत की माफी है, टैक्स व ब्याज में भी छूट है। प्रदेश में करीब 10 हजार से ज्यादा मामले लंबित हैं।

कर विशेषज्ञों के अनुसार इस योजना के तहत कोई भी मांग चाहे वह कर या ब्याज या जुर्माने का हो, निपटान में जा सकता है। इस स्कीम में वे ही कारोबारी फायदा उठा सकते हैं जिनका असेसमेंट हो चुका है और उनका मामला अपील के किसी स्तर पर लंबित है। इस योजना का विकल्प चुन सकते हैं। इसमें शर्त यह है कि अपील को बिना शर्त वासस ले लिया जाए और वापसी का स्पष्ट आदेश आवेदन के साथ संलग्न किया जाए।

मान लीजिए आपका बकाया 50 लाख से ज्यादा है तो कर का 60 प्रतिशत, ब्याज का 10 प्रतिशत देना होगा। जुर्माना 100 प्रतिशत माफ होगा। इस प्रकार सीधे कर का 40 प्रतिशत, ब्याज का 90 प्रतिशत माफ है।

जुलाई 2017 से देशभर में जीएसटी का नियम लागू हुआ और सभी व्यापारी जीएसटी में शामिल हो गए। बहुत से व्यापारी ऐसे हैं जिनका बकाया कर वैट मामलों में लंबित है और केस चल रहे है।

कर विशेषज्ञ चेतन तारवानी ने कहा, योजना का फायदा लेने के लिए 31 जनवरी आखिरी तारीख है। व्यापारी आवेदन 31 जनवरी से पहले क्षेत्राधिकारी के पास फार्म सीएसए-1 भरें और आवेदन जमा करें। आवेदन की तारीख से 90 दिनों के भीतर विभाग सीएसए 3 जारी करेगा, जिसमें होने वाले भुगतान की गणना होगी। सीएसए 3 प्राप्त होने के 15 दिनों के अंदर निर्धारित भुगतान करना होगा। हर वर्ष के लिए आवेदन अलग दाखिल किया जाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811