Let’s travel together.

थाना प्रभारी ने सोशल मीडिया पर पहले की दोस्ती फिर किया महिला से दुष्कर्म,मामला दर्ज

0 66

- Advertisement -

-सोशल मीडिया के जरिए की पहले दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर कई बार बनाए संबंध,
-महिला थाने में दर्ज हुआ केस

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में रक्षक ही भक्षक बन कर एक महिला की अस्मिता को तार-तार कर दिया। आरोप है कि थाना प्रभारी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। बाद में महिला ने शादी के लिए कहा तो पुलिस इंस्पेक्टर ने शादी करने से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पुलिस इंस्पेक्टर अभिताभ प्रताप सिंह पर 376 का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी बुरहानपुर जिले में पदस्थ है।
दरअसल, नरसिंहपुर के गाडरवारा में रहने वाली एक महिला ने मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में पदस्थ थाना प्रभारी अभिताभ प्रताप सिंह पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर नरसिंहपुर कोतवाली स्थित महिला थाने में थाना प्रभारी अभिताभ प्रताप सिंह पर मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने बताया कि अमिताभ प्रताप सिंह से कुछ सालों पहले सोशल मीडिया के माध्यम से जान पहचान हुई थी। उस समय अभिताभ प्रताप सिंह ने यह बताया कि उसका शादी होने के कुछ दिन बाद ही पत्नी के साथ तलाक हो गया है। अब वह अकेला है और एक साथी की तलाश में है। आरोपित ने शादी करने का वादा भी कई बार शारीरिक संबंध बनाए और जब शादी की बात आई तो अभिताप प्रताप सिंह ने इनकार कर दिया।

आरोपी टीआई पर केस दर्ज
नरसिंहपुर में हुआ मामला दर्ज

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक बिपुल श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायतकर्ता और थाना प्रभारी दोनों का प्रेम प्रसंग सोशल साइट पर हुआ था और धीरे-धीरे दोनों में मेल मिलाप होने लगा। इसी दौरान आरोपी ने महिला को शादी करने का भरोसा दिलाया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब शादी करने से मना कर दिया तो महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत पर थाना प्रभारी के खिलाफ नरसिंहपुर में धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी थानाप्रभारी के खिलाफ 376का मामला कायम किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्राम गुलगांव में कलेक्टर के निर्देश की की आबकारी पुलिस ने की कार्रवाई,अवैध शराब को किया जप्त     |     66 बुजुर्गों को कामाख्या शक्ति पीठ असम मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के लिए हारफ़ूलों से स्वागत कर किया रवाना     |     एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला:उज्जैन में नाबालिग से गैंगरेप की घटना पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सां     |     खेलो एम पी यूथ गेम्स की मशाल रैली सम्पन्न     |     गांव में शराब बंद करने वनगवा की महिलाओं ने सड़क पर आकर जताया विरोध     |     स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर चौधरी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया प्रबुद्ध जन नागरिकों का शाल श्रीफल के साथ सम्मान     |     पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के नेतृत्व पहुंचे राहुल गांधी की सभा में 5000 से अधिक कार्यकर्ता     |     दिवंगत पुलिसकर्मी के परिवारजनों की मदद के लिए आगे आया एसबीआई     |     सवारियां मना करती रहीं लेकिन शराब के नशे मेें धुत्त ड्रायवर ने पलटा दिया ऑटो, पांच घायल     |     TODAY:: राशिफल रविवार 01 अक्टूबर 2023     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811