Let’s travel together.

गंजबासौदा के पत्रकार जफर कुरेशी पर विद्युत चोरी सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज

0 365

रिपोर्ट- राजीव शर्मा गंजबासौदा/विदिशा।

मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक प्रबंधक संजय पौराणिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने चूड़ी मोहल्ला निवासी सहारा समय न्यूज चेनल का स्थानीय सम्बददाता जफर कुरैशी के खिलाफ चोरी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। सिटी थाना पुलिस के अनुसार विद्युत वितरण कंपनी के सहायक प्रबंधक संजय पौराणिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि घटना शिवरामपुर टपरों से जरोद टपरों के बीच की है। जिसमें जफर कुरैशी के द्वारा चोरी से विद्युत सामग्री का उपयोग किया गया है। साथ ही विद्युत सामग्री से छेड़छाड़ का मामला भी देखने को मिला है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विद्युत वितरण कंपनी की जो सामग्री चोरी गई है उसकी जानकारी पौराणिक द्वारा बाद में दी जाएगी। पुलिस ने संजय पौराणिक की रिपोर्ट पर जफर कुरैशी के खिलाफ मध्यप्रदेश विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136, 137, 138 (1) (सी) एवम भारतीय दंड विधान की धारा 379 (चोरी) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व विदिशा और भोपाल से आई विभाग की बिजलेंस टीम ने जफर कुरैशी के घर पर विद्युत चोरी पकड़ी थी। उस समय घर पर ताला डला हुआ था और जफर कुरेशी के खिलाफ करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना किया गया था। बाद में बिजलेंस टीम के सदस्यों ने जफर कुरैशी के अन्य जगहों पर भी पहुंचकर कार्रवाई की थी। बाद में विद्युत वितरण कंपनी ने थाने में आवेदन देकर उक्त जानकारी देते हुए जफर कुरैशी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने का अनुरोध किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811