Let’s travel together.

डायल 100 के पायलट ने फांसी लगाकर किया सुसाइड -सांची थाने की डायल 100 पर था तैनात

0 425

-सलामतपुर में घर पर दुपट्टे का फंदा बनाकर किया सुसाइड

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
नगर के वार्ड नम्बर 12 में रहने वाले सांची थाने की डायल 100 के पायलेट ने बुधवार शाम घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सलामतपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह से मिली जानकारी अनुसार सलामतपुर निवासी सरवर खान पिता मुनव्वर खान उम्र 28 वर्ष ने बुधवार लगभग 8 बजे अपने घर पर दुप्पटे का फंदा बनाकर अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली है। मृतक सरवर खान सांची थाने की डायल हंड्रेड का पायलेट था। उसके दो बच्चे हैं। सांची थाने के टीआई एमएल भाटी ने बताया कि सरवर खान लगभग ढाई वर्ष से सांची थाने की डायल हैंडेड रात्रि के समय चला रहा था। मृतक काफी मिलनसार और सीधा साधा युवक था। सिर्फ अपने काम से काम रखता था। उसका इस तरह से फांसी लगाना समझ के परे है। वहीं मौके पर सलामतपुर पुलिस ने पहुंचकर डेडबॉडी को नीचे उतारकर मामले को जांच में लिया है। सरवर के घर पर माता, पिता, पत्नी सहित भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।

सरवर की ड्यूटी रात्रि के समय रहती थी-

-सांची थाने की डायल हंड्रेड के पायलट की ड्यूटी रात्रि के समय रहती थी। वह दोपहर में घर पर आकर सो जाता था। बुधवार को रात्रि को 8 बजे मृतक की भाभी ने किसी काम को लेकर दरवाजा खटखटाया तो नही खुला। फिर मृतक के पिता मुनव्वर खान ने खिड़की से देखा तो उनका पुत्र सरवर फाँसी पर लटका हुआ था। उन्होंने तत्काल सलामतपुर पुलिस को सूचना दी।सरवर दो भाइयों में छोटा था। पिता भी ट्रक ड्राइवर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811