मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के दीवानगंज में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आयें परम पवित्र पूज्य अक्षत वितरण का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है।

अक्षत वितरण का कार्य 1 जनवरी से 15 जनवरी तक होना है।अक्षत वितरण का कार्य विहिप, संघ ओर समाज के समय दानी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है।जिसमें समस्त ग्रामों की महिला पुरुष बड़े ही बढ़ चढ़ के हिस्सा ले रहें हैं ।ओर घर घर पहुंच कर श्री राम लला जी के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अक्षत वितरण कर रहे हैं।ओर 22 जनवरी को श्री राम लला जी प्राण प्रतिष्ठा पर समस्त समाज मिलजुल कर मंदिरों पर भजन कीर्तन, सुंदर काण्ड, रामायण,या कोई भी धार्मिक आयोजन करने ओर उसी दिन शाम को अपने अपने घरों पर ज्योत,ओर दीपक जलाकर कर श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा पर देशभर में दीपावली का माहौल हो ऐसा आव्हान किया जा रहा है। गुरुवार को पूरागांव, रोशनपुरा डोंगरी , भैरोपूरा, पिपरिया आदिवासी टोला, और जमुनिया में अक्षत वितरण किए गए।