मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज फैक्ट्री चौराहा के जमुनिया रोड पर स्थित कलारी पर चार-पांच लोगों ने लाठी डंडे और और लोहे की राड से कलारी के कर्मचारियों पर हमला कर दिया जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
एस आई आरएस दांगी ने बताया कि फरियादी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कलारी पर बैठा हुआ था। एक व्यक्ति बियर की बोतल मांगने आया मैंने उसे बियर की बोतल के150 मांगे तो वह कहने लगा कि 130 की आती है। मैंने उसे मना कर दिया तो कुछ ही देर में चार-पांच लोग लाठी डंडे और लोहे की राड लेकर आए। कलारी में अंदर घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की। जिसमें लक्ष्मी नारायण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको विदिशा में भर्ती किया गया है जहां पर इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी शैलेंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर विशाल , प्रकाश , विक्की, बादाम सिंह, बादाम सिंह का लड़का और एक अन्य व्यक्ति ग्राम निनोद के विरुद्ध धारा 147, 148 ,294, 323, 452, 427, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।