Let’s travel together.

सबारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा,तीन घायल

0 105

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित लांबाखेड़ा मोड पर एक सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल करोद निवासी प्रेम नारायण शाक्या उनकी पत्नी पूजा शाक्या 2 वर्षीय पुत्री हर्षिता शाक्या भोपाल से अपनी ससुराल विदिशा जा रहे थे बेलखेड़ी चौराहा के पास स्थित लम्बाखेड़ा मोड पर पहुंचे ही थे कि ऑटो अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गया। जिसमें प्रेम नारायण शाक्या , उनकी पत्नी पूजा शाक्या उनकी दो वर्षीय पुत्री हर्षिता शाक्या गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत साँची अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सर में गंभीर चोट होने के कारण तीनों को विदिशा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है वही पुलिस ने ऑटो थाने में खड़ा करवा लिया है।
बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। सलामतपुर से लेकर बालमपुर तक 15 दिन में नौ दुर्घटनाएं हो चुकी है। जिनमें कई लोग घायल हो गए हैं। साल भर में ऐसी कई दुर्घटनाएं इस रोड पर हो चुकी है। इसके बावजूद भी रोड को चौड़ा नहीं किया जा रहा है। जिसका खामियाजा इस रोड पर चलने वाले राहगीरों को उठाना पड़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |     अंबाडी और देहरी में धूमधाम से मनाया राधारानी जन्मोत्सव     |     संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811