Let’s travel together.

किसानों ने कलेक्टर से कहा या तो फसल बीमा दो नहीं तो राशि वापस करो

0 220

 

बनगवा गांव के किसानों से 10 साल से काटी जा रही है बीमा राशि, पर मिली आज तक एक को भी नहीं

सतेंद्र जोशी

रायसेन। सांची ब्लाक के ग्राम बनगवां में पिछले 10 सालों से किसानों से बीमा की राशि ली जा रही है। पर आज तक किसी भी किसान को बीमा की राशि नहीं दी गई है। इसे लेकर किसानों में खासी नाराजगी है। गांव के 2 दर्जन से अधिक किसानों ने आज जिला कलेक्टर अरविंद दुबे को आवेदन देकर मांग की है कि हल्का नंबर 14/44 का किसी भी किसान का बीमा नहीं दिया गया है। ग्राम पंचायत के सरपंच राजेश्वरी तरण सिंह ने बताया कि आज गांव के किसान प्रमोद गौर, प्रकाश गौर, करण सिंह, बारेलाल, दंगल सिंह, ताराचंद, दिलीप सिंह, हुकम सिंह, बिहारी सिंह, राजाराम, भगवान सिंह, सुरेंद्र गौर, लाल सिंह, अर्जुन सिंह, भंवर सिंह, धन सिंह, सुरेंद्र गौर, घासीराम, दीवान सिंह, दीनदयाल, मोहन सिंह, आदि करीब 2 दर्जन किसानों ने कलेक्टर को आवेदन दिया है। तत्काल जांच कराने की मांग की है। सरपंच ने स्पष्ट कहा है कि जब किसी को बीमा की राशि नहीं देना थी तो उनके खातों से पिछले 10 सालों से बैंक बीमा की राशि क्यों काट रही है। यदि बीमा की राशि काटी जा रही है तो किसानों को बीमा दिया जाए। अगर शीघ्र ही बीमा की राशि नहीं दी गई और वापस नहीं लौटाई गई तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज तहसील की तीन एलपीजी गैस एजेंसियों व 11 पेट्रोल पंपों का एसडीएम के किया औचक निरीक्षण     |     भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811