Let’s travel together.

ग्वालियर राजघराने के लिए अहम है गुना शिवपुरी सीट, ज्योतिरादित्य सिंधिया और यादवेंद्र सिंह में मुकाबला

0 75

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। मध्य प्रदेश की हॉट सीटों की बात की जाए तो इसमें गुना शिवपुरी सीट भी शामिल हैं। इस सीट पर भाजपा से दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनावी मैदान में हैं, वहीं कांग्रेस की ओर से उनसे मुकाबला करने के लिए यादवेंद्र सिंह हैं।

गुना लोकसभा सीट ग्वालियर राजघराने के लिए बेहद अहम सीट है। गुना शिवपुरी सीट से सिंधिया परिवार की 3 पीढ़ियां चुनाव लड़ते आ रही हैं। साल 1957 से ही इस गुना शिवपुरी लोकसभा सीट पर सिंधिया परिवार का प्रभाव का प्रभाव रहा है। 1957 में विजयाराजे सिंधिया ने कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी। साल 1967 में स्वतंत्र पार्टी के टिकट पर विजयाराजे सिंधिया लोकसभा पहुंची।

इसके बाद माधवराव सिंधिया 1971, 1977 और 1980 में जन संघ, निर्दलीय और कांग्रेस (आई) के टिकट चुनाव जीते। 1989 से 1998 तक विजयाराजे सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीता। 1999 में भी माधवराव सिंधिया ने यहां पर कांग्रेस में रहते हुए जीत प्राप्त की। माधवराव सिंधिया की विरासत को अब उनके बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया संभाल रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया 2002 से 2014 तक कांग्रेस के टिकट पर गुना शिवपुरी सीट से सांसद बने।

गुना शिवपुरी सीट में शामिल हैं तीन जिले

 

राजघराने की सीट कहलाने वाली गुना शिवपुरी लोकसभा सीट में 3 जिले अशोकनगर, शिवपुरी और गुना जिले शामिल हैं। इस लोकसभा सीट में 8 विधानसभाएं भी शामिल हैं। साल 2002 से 2019 तक सिंधिया इस सीट पर सांसद रहे, वहीं साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर सिंधिया की शिकस्त हुई। उन्हें भाजपा के केपी यादव ने 1 लाख मतों से हरा दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811