Let’s travel together.

दो किलो गांजा व दुपहिया सहित तस्कर गिरफ्तार

0 76

सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर

सिलतरा धरसीवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलबार को दो किलो गांजा व दुपहिया सहित नशे के सौदागर को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सांकरा की ओर से एक व्यक्ति अपने दोपहिया वाहन में गांजा रखकर बिक्री हेतु आ रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री अविनाथ मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी धरसींवा को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी धरसींवा के नेतृत्व में थाना धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति व वाहन की पतासाजी करते हुए वाहन व व्यक्ति को चिन्हांकित कर सिलतरा जी.के. टाउनशिप के सामने पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम पप्पू भारती निवासी सांकरा धरसींवा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके दोपहिया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी पप्पू भारती को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 02 किलो 60 ग्राम गांजा कीमती लगभग 20,000/- रूपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी 04 पी जी 0493 किया  किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 609/2023 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – पप्पू भारती पिता स्व. दिलीप भारती उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सांकरा मिनीमाता चौक थाना धरसींवा रायपुर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811