Let’s travel together.

ग्राम लामटा पहुंची मानस यात्रा खेड़ापति मंदिर पर हुआ सत्संग

0 1,114

क्षेत्र में चल रहे नित्य सत्संग,सेवा, सिमरन ,कार्यक्रम अंतर्गत

उदयपुरा/रायसेन। रामचरितमानस विद्यापीठ के तत्वाधान में मानस यात्रा के ग्राम में पहुंचने पर पूर्व शिक्षक परसोत्तम धाकड़, द्वारा ग्राम के खेरापति मंदिर पर सत्संग का आयोजन रखा ।कार्यक्रम में ग्राम देवी देवताओं के पूजन पश्चात मंच पर विराजमान मानस जी का विधिवत पूजन हुआ। श्रीरामचरितमानस के माध्यम से अयोध्या कांड में चल रहे ,भरत राम संवाद का मानस प्रवक्ताओं द्वारा अपनी अपनी लोक सेली में गायन एवं व्याख्या प्रस्तुत की! मानस प्रवक्ता हरिदत्त शास्त्री संगीत आचार्य ,पंडित नर्मदा प्रसाद पिपरोनी या ,कुंवर लाल रामायणी ,सुदामा प्रसाद शास्त्री एवं कैलाश दुबे द्वारा अपने विचार व्यक्त किए, ग्राम के सिमेंत पटेल द्वारा सभी वक्ताओं का सम्मान किया !रमेश जरा रिया एवं उनकी संगीत मंडली द्वारा भजन प्रस्तुत किए !

कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता चतुर नारायण रघुवंशी ने बताया कि श्रीरामचरितमानस के माध्यम से शिक्षा ,संस्कार एवं संस्कृति उत्थान हेतु कार्यक्रम विभिन्न ग्रामों में आयोजित हो रहा है राष्ट्रीय कवि गोविंद गोदानी द्वारा अपनी स्वरचित रचना माता है जग की धाता क वाचन कर सभी को भाव विभोर किया यात्रा प्रभारी प्रेमशंकर चंदेल द्वारा अगला कार्यक्रम ग्राम सुरेला में आयोजित किए जाने की घोषणा की !सत्संग सभा में समाजसेवी नेतराम जरा रिया, भगवान सिंह पटेल जनपद सदस्य , कमलेश पटेल ,घासीराम ,मथुरा मास्टर, चंद्रभान शर्मा, कौशल श्रीवास्तव , फूल सिंह धाकड़ सहित क्षेत्र से श्रद्धालु जनों ने उपस्थित होकर सत्संग श्रवण किया !

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज तहसील की तीन एलपीजी गैस एजेंसियों व 11 पेट्रोल पंपों का एसडीएम के किया औचक निरीक्षण     |     भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811