Let’s travel together.

उच्च पद के प्रभार के आदेश देरी से शिक्षक नाराज

0 789

 

भोपाल। प्रदश के हजारों शिक्षक उच्च पद के प्रभार के आदेश जारी होने इंतजार में हैं, उल्लेखनीय है कि मध्यlप्रदेश शासन द्वारा प्रमोशन में आरक्षण विवाद के चलते विकल्प के रूप में शिक्षको को उच्च पद प्रभार देने का निर्णय लिया है जिनमें स्कूल शिक्षा विभाग में अधिकांश शिक्षकों को उच्च पद प्रभार देकर पदस्थापना कर दी तो अनेक पदो पर दो दो बार काउंसलिंग के बावजूद शिक्षकों को उच्च पद प्रभार के आदेश जारी नही हुए है, विधानसभा की आचार संहिता के चलते शिक्षकों को उच्च पद प्रभार देने की प्रक्रिया रोक दी गई थी, रुकी हुई प्रक्रिया पुन :प्रारंभ करने के लिए समग्र शिक्षक संघ ने स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कर विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है,
समग्र शिक्षक संघ विभाग प्रमुख से करेगा भेट
संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेशचंद्र दुबे और प्रदेश संरक्षक मुरारीलाल सोनी का कहना है कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता 5 दिसंबर को समाप्त हो चुकी है ऐसे में रुके हुए आदेश विभाग को तत्काल जारी करना चाहिए, क्योंकि शिक्षकों में भारी नाराजगी उत्पन्न हो रही है
संघ के प्रांतीय महामंत्री संजय तिवारी तथा जेपी शुक्ला का कहना है कि फिलहाल दोनों विभाग प्रमुखों को पत्र लिखकर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले चुके शिक्षकों के आदेश शीघ्र जारी करने तथा उच्च पद प्रभार में विभागीय त्रुटि से वंचित हुए शिक्षकों को काउंसलिंग कर शत प्रतिशत पात्र शिक्षको को उच्च पद प्रभार का लाभ देने के लिए पत्र लिखा है, जल्द ही संगठन स्कूल शिक्षा और जनजाति विभाग प्रमुख अधिकारियो से भेंट करेगा|

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र       |     हर पौधा – हरित भविष्य की ओर एक कदम  नेवरा विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित      |     ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए किसान जागृति संगठन,सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी     |     मटक कुंड: प्रकृति प्रेमियों की पसंद,रोमांच और सुकून का संगम,बताया हीलिंग डेस्टिनेशन     |     गरीबों की मदद को आगे आये कांग्रेस नेता     |     रायसेन–राहतगढ़ मार्ग के घटिया निर्माण के विरोध में 8 जुलाई को गैरतगंज में कांग्रेस का विशाल धरना, प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल     |     79 साल बाद भी सड़क का इंतजार: टपरा गांव के ग्रामीण दलदल से गुजरने को मजबूर     |     2 दिन की बारिश में ही डूबी प्रधानमंत्री योजना की सड़क, 30 गांवों के यात्रियों की राह बनी ‘तालाब’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811