Let’s travel together.

ट्रैक्टर ट्राली ने दो कारों को टक्कर मारी, एक घायल

0 218

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बालमपुर चौराहे पर एक ट्रैक्टर ट्राली ने दो कारों को टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मेसी ट्रैक्टर ट्राली विदिशा से भोपाल जा रहा था कि तभी बालमपुर चौराहे पर कार क्रमांक एमपी 04 सी यू 90 17 साइड से खड़ी हुई थी इसी के पास एक अन्य कार्य भी खड़ी हुई थी। इतने में ही विदिशा से भोपाल की तरफ जा रहा मेसी ट्रैक्टर ट्राली ने दोनों कारों को जोरदार टक्कर मारते हुए छोटू मीणा के मकान में जाकर ट्रैक्टर घुस गया। घुसते ही बालमपुर चौराहे पर अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। ट्रैक्टर ड्राइवर को गंभीर चोट लगने पर उसको रहवासियों द्वारा तुरंत अस्पताल भेजा गया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। जबकि छोटू मीणा की दुकान के सामने बने टीन सेट को तोड़ते हुए ट्रैक्टर ट्राली दुकान की शटर में टकराकर रुक गया।


बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर रोज कहीं ना कहीं दुर्घटनाएं हो रही है। इसके बावजूद भी एमपीआरडीसी द्वारा रोड का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है। साल भर में 150 से ज्यादा दुर्घटना हो चुकी है। जिसमें कई लोगों की मौत भी हो गई है इसके बावजूद भी रोड को चोड़ीकारण नहीं हो रहा है। दीवानगंज, सांची ,सलामतपुर, बेरखेड़ी चौराहा, बालमपुर, देहरी, भदभदा ,सुखी सेवनिया, आदि गांव के ग्रामीणों ने भोपाल विदिशा हाईवे को फोर लाइन में तब्दील करने का कई महीनो से मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद भी रोड को छोड़ा नहीं किया जा रहा है जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।ट्रैक्टर ट्रॉली टीन सेट तोड़ते हुए दुकान में घुसा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बालमपुर में वायु सेना परिवार कल्याण संस्था का सराहनीय प्रयास, गरीब परिवारों को किया गया निशुल्क कपड़ा वितरण     |     कयामपुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन, हुआ विशाल भंडारा     |     विपिन बिहारी महाराज की कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभायात्रा     |     नारी शक्ति वंदन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     यूजीसी काूनन के विरोध में शिवपुरी रहा बंद, भाजपा कार्यकर्ताओं के बजट लाइव प्रसारण कार्यक्रम में हंगामा, कुर्सियां तोड़ी     |     केंद्रीय बजट 2026–27 का सीधा प्रसारण देखा–सुना, विकसित भारत के संकल्प को मजबूती     |     खेल स्टेडियम पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों की जुटी भीड़     |     आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811