Let’s travel together.

मोटरसाइकिल चुराकर अमीर बनना चाहते थे चोर, पुलिस ने चोरी गई 40 बाइकें बरामद कीं, बरामद बाइकों की कीमत 20 लाख

0 106

 

-पुलिस ने दो आरोपी पकड़े, 40 मोटरसाईकिलें जब्त की

– एसपी ने दी जानकारी

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी पुलिस ने ऐसे बाइक चोरों को पकड़ा है जो बाजारों और भीड़ वाले इलाकों से लोगों की बाइक चुराते थे। पकड़े गए आरोपी बाइक चुराकर इन्हें बेच देते थे इसके अलावा इन बाइकों को काटकर इनके कलपुर्जे भी बेच देते थे। पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा उनके पास से 40 बाइकें बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया है कि वह जल्दी अमीर बनना चाहते थे और बाइक चुराकर इन्हें बाजार में बेच मोटी रकम कबाड़ लेते थे। चोरी की बाइकें बेचने से फायदा होता था। इसके बाद वह और बाइकें चुराने लगे। इन चोरों के पास से 40 बाइकों को बरामद किया गया है जिसकी कीमत 20 लाख रूपये आंकी गई है। आरोपियों से बाइक चोरी के संबंध में और पूछताछ की जा रही है।

दो आरोपी पकड़े, 40 मोटरसाईकिलें जब्त-

शिवपुरी के पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने दो बाइक चोरों को पकड़ा है। इनके पास से 40 चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं। एसपी ने बताया कि 12 दिसंबर को कोतवाली प्रभारी विनय यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दरोंनी तिराहा सिंहनिवास रोड़ पर दो लोग चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में खड़े है जिस पर से कोतवाली पुलिस द्वारा बताए स्थान पर दबिश देकर रोड पर दो संदिग्ध लोगों को बाइक ले जाते हुये पकडा।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा-

कोतवाली थाना टीआई विनय यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अरविन्द रावत (30) पुत्र खच्चू राम रावत और देवेंद्र रावत (26) पुत्र पुराण सिंह रावत तेंदुआ थाना क्षेत्र के बेरौद गांव के रहने वाले है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी नशे के लिए पैसे और जल्द अमीर होने के लिए बाइक चोरी करना शुरू कर दिया था। टीआई ने बताया कि इन दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद सख्ती से पूछताछ की गई तो इनकी शिनाख्त पर 40 बाइकें बरामद कीं जो इन्होंने चुराई थीं। टीआई ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों द्वारा चोरी की हुई बाइकों को काटकर उनके पुर्जों को अलग-अलग कर बेचा जाता था। पुलिस ने चोरों ने ठिकानों से कटी हुई बाइकें और पार्टस बरामद किये गये है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811